ग्रेटर नोएडा में छात्र को पीट-पीटकर मार डाला, बस इतना था कसूर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की एच्छर चौकी क्षेत्र स्थित नटमडैया गांव में इंद्रपाल अपने घर के परिसर में एक इलेक्ट्रिकल दुकान चलाते हैं। यहां वह अपने पुत्र रोहित और दामाद सुनील कुमार के साथ रहते हैं। रोहित का कहना है कि पड़ोस में सुंदर नामक व्यक्ति सब्जी की ठेली लगाता है।

Saharanpur Crime News, Uttar Pradesh News, सहारनपुर न्यूज, उत्तर प्रदेश न्यूज, सहारनपुर पुलिस

सहारनपुर में 10वीं की छात्रा ने वीडियो बनाते हुए दी जान

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा एक इलेक्ट्रिक दुकानदार को गांजा बेचने का विरोध महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दुकानदार के नाती को डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दुकानदार को भी हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।

दिहाड़ी मजदूरों को बेचते हैं गांजा

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, एच्छर चौकी क्षेत्र स्थित नटमडैया गांव में इंद्रपाल अपने घर के परिसर में एक इलेक्ट्रिकल दुकान चलाते हैं। यहां वह अपने पुत्र रोहित और दामाद सुनील कुमार के साथ रहते हैं। रोहित का कहना है कि पड़ोस में सुंदर नामक व्यक्ति सब्जी की ठेली लगाता है। जिसके दो बेटे जीतेंद्र और नरेंद्र भी सब्जी की आड़ में गांजा बेचने का काम करते हैं। आरोप है कि वह इलाके में दिहाड़ी मजदूरों को गांजा बेचते हैं और इस काम में दो महिलाओं की मदद भी लेते हैं।

लाठी-डंडों से किया हमला

30 अप्रैल की रात गांव की दो महिलाओं ने गांजा बेचने वाली महिलाओं को ऐसा न करने की चेतावनी दी थी। उसी दौरान पिता इंद्रपाल ने भी उन्हें मना किया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और जीतेंद्र व नरेंद्र मौके पर आ धमके। पहले दोनों की इंद्रपाल और उनसे कहासुनी हुई। पिता ने स्थिति बिगड़ती देख उन्हें घर भेज दिया। इसके बाद जब उनका नाती अभिषेक वहां पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह वहीं गिर पड़ा। पिता इंद्रपाल जब अपने नाती को उठाने के लिए झुके, तो हमलावरों ने उनके सिर पर भी डंडे से वार कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए।

विज्ञापन

इलाज के दौरान हुई मौत

परिजन दोनों को तत्काल स्वर्ण नगरी स्थित एएनएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां अभिषेक की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। ऑपरेशन और इलाज में करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार की रात करीब दो बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता को सिर में 12 टांके लगाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक 12वीं कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया ये विवाद

पुलिस का कहना है कि जितेन्द्र और उसका भाई नरेन्द्र पीड़ित की दुकान पर सामान लेने पहुंचे थे। दोनों भाई सामान की कीमत को लेकर विवाद करने लगे और जब दुकानदार ने रियायत देने से मना किया तो आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। पीड़ित ने उन्हें समझाकर घर भेजने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों भाई लाठी-डंडों से लैस होकर वापस लौटे और दुकान पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि दुकानदार और उसका साथी बचाव तक नहीं कर सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ