ग्रेटर नोएडा में सड़क के साथ श्मशान घाट और कब्रिस्तान की बदलेगी सूरत, अथॉरिटी ने निकाले टेंडर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सोमवार को शहर और गांवों के विकास के लिए टेंडर जारी किया है। सीईओ ने बताया कि ग्राम बोड़ाकी में बरातघर, सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेल का मैदान, श्मशान घाट, कब्रिस्तान में आंतरिक विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइट/हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य कराए जाएंगे।

Graveyard

Graveyard

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने ग्रेनो वेस्ट की समस्याओं का समाधान करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस टेंडर में शहर से लेकर गांवों तक ख्याल रखा गया है। ग्रेनो अथॉरिटी ने सड़कों की रिसर्फेसिंग निर्माण, विद्युतीकरण, उद्यान व जल-सीवर से जुड़े 19 कार्यों के लिए भी टेंडर निकाले हैं।

रोड की रिसर्फेसिंग पर खर्च होंगे 1.40 करोड़ रुपये

Advertisment

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग से ग्रेटर नोएडा की सभी सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग ने सड़कों की दशा सुधारने का काम शुरू कर दिया है। अथॉरिटी की तरफ से कई विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। सेक्टर दो व तीन के बीच 60 मीटर रोड की रीसर्फेसिंग के लिए टेंडर निकाला गया है। इस रोड की रिसर्फेसिंग पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एलजी चौक से शारदा विवि गोलचक्कर तक 60 मीटर चौड़ी सड़क के साथ-साथ आरसीसी नाले का निर्माण करने के लिए भी दो टेंडर निकाले गये हैं। इसके निर्माण पर करीब 13.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हिंडन ब्रिज से सेक्टर दो और टेकजोन-4 तक 130 मीटर रोड पर क्रेक सीलिंग के कार्य के लिए 1.18 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं।

इन 6 गांवों का होगा विकास

सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि ईकोटेक-7 में लुक्सर जेल से ओप्पो कंपनी तक 45 मीटर सर्विस रोड और नाले के निर्माण के लिए भी 2.25 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के विभिन्न गांवों एवं छह फीसदी आवासीय भूखंडों (ब्रह्मपुर, नवादा, बिरौंडी, बिरौंडा, ऐच्छर, कयामपुर, चुहड़पुर, मथुरापुर आदि) में पानी की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का तीन वर्ष का अनुरक्षण कार्य, सेक्टर 10 केपी-5 में ओपन जिम लगाने और तीन वर्ष तक अनुरक्षण करने का भी टेंडर जारी हुए हैं।

विज्ञापन

जल्द काम शुरू करने के निर्देश

सीईओ ने बताया कि ग्राम बोड़ाकी में बरातघर, सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेल का मैदान, श्मशान घाट, कब्रिस्तान में आंतरिक विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइट/हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य कराने के टेंडर निकाले गए हैं। अथॉरिटी की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को एक माह में पूरा कर कार्यों को तय समय में शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ