ग्रेटर नोएडा के इस सेक्टर में फैल सकती है महामारी, 15 हजार लोगों की जिंदगी खतरे में

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की लापरवाही के चलते 15 हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या से सेक्टर में महामारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। अथॉरिटी के अधिकारियों से कई बार शिकायत भी कर चुके हैं।

setor residents

setor residents

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 क्षेत्र के लोग पिछले करीब डेढ़ साल से सीवर की समस्या से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि सीवर ओवरफ्लो को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया है। मंगलवार को सेक्टर के लोगों ने अथॉरिटी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शिकायत की है।

टेंडर को बीते चुके डेढ़ साल

Advertisment

स्थानीय निवासी हरेंद्र भाटी ने बताया कि बीटा-1 क्षेत्र में 15 हजार लोग रहते हैं। यहां सीवर ओवरफ्लो की समस्या से डी और ई ब्लॉक के लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अथॉरिटी द्वारा सीवर सफाई के लिए टेंडर को डेढ़ साल बीत चुके हैं, लेकिन न तो सीवर की सफाई हो रही है और न ही प्रेशर मशीन से कोई काम किया जा रहा है। वहीं, सेक्टर की महिलाओं ने शिकायत की कि अथॉरिटी केवल टैंकर से पानी खींचकर खानापूर्ति करता है, लेकिन एक घंटे बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। उनका कहना है कि अगर यही हाल रहा तो जल्द ही पूरे सेक्टर की गलियों में सीवर की गंदगी बहने लगेगी।

महामारी फैलने का बढ़ा

निवासियों का कहना है कि सीवर की गंदगी और बदबू के कारण न तो बच्चे बाहर खेल पा रहे हैं और न ही लोग घरों के बाहर खड़े हो पा रहे हैं। गर्मी के मौसम में मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे बच्चे और बड़े प्रभावित हो रहे हैं। सेक्टर में महामारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

एसीईओ को लिखा पत्र

स्थानीय का लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जीना मुहाल है। सेक्टर के लोगों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ श्री लक्ष्मी एस को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है।

विज्ञापन

निवासियों ने एसीईओ से लगाई गुहार

निवासियों ने एसीईओ से अनुरोध किया है कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या को तत्काल दूर किया जाए और नियमित रूप से सीवर सफाई का कार्य शुरू हो ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं न आएं। वहीं इस मामले में अथॉरिटी का कहना है कि समस्या संज्ञान में है। मौके पर कर्मचारी काम कर रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ