Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने क्षेत्र के करीब 10 लाख लोगों को साफ पानी देने के लिए नया प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत क्षेत्र की टंकियों की सफाई कराने का फैसला लिया है। इससे लोगों को साफ पानी मिल सकेगा। इस काम की शुरुआत 3 जून से होगी।
3 जून से होगी शुरुआत
महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि सबसे पहले सिग्मा फोर के ओवरहेड टैंक की सफाई की जाएगी। अथॉरिटी ने पानी की टंकियों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया है। अथॉरिटी स्वच्छ जलापूर्ति के लिए तय समयावधि में टंकियों की सफाई कराता रहता है। जिस दिन सफाई होगी उस दिन सुबह की जलापूर्ति होगी। दोपहर व शाम को पानी का प्रेशर कम रहेगा। इसलिए जल विभाग की तरफ से पानी को स्टोर करके रख लेने की सलाह दी गई है और अगर किसी जगह पानी नहीं मिल पाता है तो वह टैंकर मंगवा सकता है। जल विभाग ने टैंकर का भी इंतजाम किया है। टैंकर मंगवाने के लिए संपर्क नंबर भी दिए गए हैं।
अथॉरिटी की वेबसाइट पर शेड्यूल अपलोड
उन्होंने बताया कि पानी की स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी नियमित रूप से बाहरी व भूमिगत टंकियों की सफाई कराता रहता है। अथॉरिटी ने भूमिगत टंकियों की सफाई पहले ही शुरू करा दी है। अब टंकियों की सफाई शुरू कराने जा रहा है। जल विभाग ने टंकियों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिये हैं। शेड्यूल को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। तय शेड्यूल के हिसाब से टंकियों की सफाई कराई जाएगी।
एसीईओ ने क्षेत्र के लोगों से की अपील
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेटर नोएडावासियों से अपील की है कि टंकियों की सफाई के दौरान पानी का प्रेशर कम रह सकता है। पानी को ड्रम आदि में पहले से ही स्टोर करके रख लें। पानी की खपत कम करें। टंकियों की सफाई के दौरान अथॉरिटी का सहयोग करें।
भूमिगत जलाशयों की सफाई के लिए शेड्यूल
सिग्मा फोर -03 जून
बिल्डर्स एरिया पी-4 -04 जून
सेक्टर चाई फोर पुराना -5 जून
बिल्डर्स एरिया पी-7 -9 जून
अल्फा गोल्फ कोर्स -21 जून
इकोटेक वन एक्सटेंशन वन -28 जून
इकोटेक वन एक्सटेंशन -30 जून
सेक्टर दो ओएचटी कैंपस -05 जुलाई
दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें कॉल
पानी की दिक्कत होने पर ग्रेटर नोएडा के निवासी इन नंबरों (7983604110, 9811839456, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380, 9871090100 और 8859285804) पर कॉल कर सकते हैं।