Uttar Pradesh Greater Noida News (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा में रहने वाली 20 लाख की आबादी को होली के लिए भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा। होली के दिन अथॉरिटी दिन में तीन बार पानी की सप्लाई करेगी। ताकि ग्रेटर नोएडावासी इस पावन पर्व को अच्छे से मना सकें। उनको पानी की दिक्कत नहीं हो। इस दौरान अथॉरिटी के सभी कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहेंगे। अथॉरिटी ने लोगों को असुविधा होने पर उसके समाधान के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। समस्या होने पर लोग इन मोबाइल नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
पानी की सप्लाई का समय
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में होली के दिन तीन बार जलापूर्ति करने का निर्णय लिया है। अगर कहीं पानी की दिक्कत होती है तो वहां टैंकर से पानी पहुंचाने के इंतजाम किए गए हैं। जल विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। अथॉरिटी की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि 14 मार्च को सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 9.30 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। इसके बावजूद अगर किसी को पानी की दिक्कत हो तो इसके लिए प्राधिकरण ने विशेष मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर पानी मंगा सकते हैं।
अथॉरिटी ने मोबाइल नंबर किए जारी
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जल संकट की स्थिति में संपर्क करने के लिए नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों, 7983604110, 9811839456, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380, 9871090100, 8859285804 पर कॉल करके जरूरी जानकारियां ले सकते हैं। अगर कहीं पानी के टैंकर खत्म हो जाते हैं तो इन नंबरों पर कॉल कर टैंकर मंगा सकते हैं। होली के दिन लोगों को पानी की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा। अथॉरिटी ने बेहतर इंतजाम किए हैं।
पानी के बचत की अपील की
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने पानी की बचत करने की अपील भी की है। सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी ग्रेटर नोएडावासियों से पानी की बचत करने और इसे व्यर्थ नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं और जल का संयमित उपयोग करें। वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इस फैसले से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे बिना किसी जल समस्या के होली का आनंद ले सकेंगे।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
2 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
13 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
16 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
16 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
17 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines