ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर गड्ढे, लोगों ने पौधा लगाकर अथॉरिटी पर लगाया बड़ा आरोप

Uttar Pradesh Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर हो रहे गड्ढों को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुरुवार को एक संगठन के बैनर तले लोगों ने सड़क में बने गड्ढों में पापड़ी का पौधा लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान लोगों ने ग्रेनो अथॉरिटी पर भी बड़ा आरोप लगाया।

greater Noida plant sapling road

greater Noida plant sapling road

विज्ञापन

Uttar Pradesh Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को अजीब विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। लोगों ने शहर की सड़कों पर हो रहे गड्ढों में पौध लगाकर अथॉरिटी और ठेकेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि अथॉरिटी और ठेकेदारों की वजह से 5 साल तक चलने वाली सड़क सिर्फ एक वर्ष में टूट रही है।

सड़कों के निर्माण में जमकर हो भ्रष्टाचार

Advertisment

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और कुलबीर भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के द्वारा बनाई जा रही सड़कों को नियमानुसार कम से कम 5 वर्ष चलना चाहिए। लेकिन सड़क बनने के एक वर्ष बाद ही सड़क में गहर गड्ढे एवं जगह-जगह से सड़क की बजरी उखड़ जाती है। जिस कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिली भगत के कारण सड़कों में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

इस सड़क पर लगाया पौधा

इस भ्रष्टाचार के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सेक्टर-36 एवं सिग्मा प्रथम के होली पब्लिक स्कूल के गोल चक्कर से 130 मीटर रोड को जोड़ने वाली सड़क में बने गड्ढों में पापड़ी का पौधा लगाकर अथॉरिटी के भ्रष्टाचार का अनोखा विरोध किया।

विज्ञापन

अधिकारियों और ठेकेदारों पर हो कार्रवाई

उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों और ठेकेदारों को चिन्हित कर इन पर कठोर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजना चाहिए। सड़क पर पौधारोपण का कार्य संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बलराज हूंण के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान अन्य लोगों ने कहा कि इस तरह का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ