ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए खुशखबरी, 5000 से अधिक फ्लैटों का रास्ता साफ

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के मुख्य स्थान पर तीन बिल्डर भूखंड आवंटन की स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत भूखंडों का आवंटन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन शनिवार से शुरू हो चुका है। पढ़ें प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

Greater Noida authority, Greater Noida News, Greater Noida, Latest News, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा खबर, ग्रेटर नोएडा, ताजा खबर

ग्रेटर नोएडा के लोगों को फ्लैट मिलेंगे।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही शहर के लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। प्राधिकरण ने शहर के मुख्य स्थान पर तीन बिल्डर भूखंड आवंटन की स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत भूखंडों का आवंटन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन शनिवार से शुरू हो चुका है। बिल्डर 4 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उसके बाद लकी ड्रा के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।

मुख्य सेक्टर में होगा आवंटन

ग्रेटर नोएडा के मुख्य सेक्टर में से एक अल्फा 2, म्यु और सिग्मा 3 में भूखंड आवंटन किया जाएगा। जिस जमीन का आवंटन होगा वहां बिल्डर 5000 से अधिक फ्लैट का निर्माण कर सकते हैं। इन दिनों शहर में लगातार आवासीय फ्लैट की मांग बढ़ रही है। ऐसे में यह स्कीम लोगों के लिए रामबाण का काम करेगी।

Advertisment

जाने कितने वर्ग मीटर में आवंटित होगी जमीन

शहर के सेक्टर अल्फा 2 में करीब 4,000 वर्ग मीटर सेक्टर म्यु में 18,215 वर्ग मीटर और सेक्टर सिग्मा 3 में 30,000 वर्ग मीटर का जमीन आवंटन होगा। इस पर बिल्डर फ्लैट बनाएंगे फिर उसको बेचेंगे।

ई नीलामी की तारीख जल्द होगी घोषित

अलग-अलग बिल्डरों द्वारा जमीन के लिए आवंटन करने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ई नीलामी की तारीख जल्द ही घोषित करेगा। आवंटन करने वाले बिल्डरों को ध्यान रखा होगा कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 4 जुलाई है। सिक्योरिटी मनी और प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तारीख 7 जुलाई है जबकि सारे दस्तावेज 10 जुलाई तक प्राधिकरण में जमा करने होंगे।

क्या बोले सीईओ?

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल और शहरी विस्तार तेजी से हो रहा है। ऐसे में आवास की मांग भी लगातार बढ़ रही है। तीन भूखंडों की स्कीम निकाली गई है। इसमें नए फ्लैट बनेंगे। आवास के साथ-साथ अन्य सुविधा भी मिलेगी। बिल्डरों को भूखंड आवंटन की जानकारी ऑनलाइन मिल जाएगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को भूखंड आवंटित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ