ग्रेटर नोएडा में गंदगी फैलाने वालों पर चला प्राधिकरण का हंटर, 2 लाख से ज्यादा का जुर्माना

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्वच्छता अभियान को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है. प्राधिकरण की त्वरित कार्यवाही दल ने 14 और 15 अक्टूबर को दो दिनों में चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध रूप से कूड़ा फेंकते हुए रंगे हाथों पकड़ा.

Greater Noida (2)
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्वच्छता अभियान को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है. प्राधिकरण की त्वरित कार्यवाही दल ने 14 और 15 अक्टूबर को दो दिनों में चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध रूप से कूड़ा फेंकते हुए रंगे हाथों पकड़ा. प्राधिकरण के महाप्रबंधक (स्वास्थ्य) आर भारती ने बताया कि 14 अक्टूबर को सेक्टर म्यू के पास तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और 15 अक्टूबर को सेक्टर 12 के पास एक ट्रॉली अवैध कूड़ा डंप करते हुए पकड़ी गई. चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर प्रत्येक पर 50,000 का जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल 2 लाख की वसूली की गई है.

सोसायटी में हुई कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को एल्डिको ग्रीन मिडोज सोसायटी और पारस प्लैटिनम सोसायटी का निरीक्षण किया. एल्डिको ग्रीन मिडोज में कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, परंतु पहले लगाए गए जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई थी. प्राधिकरण ने सोसायटी प्रबंधन को 7 दिनों के अंदर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए हैं. वहीं पारस प्लैटिनम सोसायटी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के उल्लंघन की पुष्टि हुई. कचरे का उचित तरीके से निस्तारण नहीं किए जाने पर सोसायटी पर 36,000 का जुर्माना लगाया गया.

Advertisment

स्वच्छता को लेकर प्राधिकरण की सख्ती

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में कूड़े का सही तरीके से निस्तारण करें. स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ ग्रेटर नोएडा बनाने में प्राधिकरण का सहयोग करें.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ