ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, जानें किस पर ठोंक दिया एक लाख का जुर्माना

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। चार मूर्ति रोड पर अवैध तरीके से कूड़ा फेंक रहे लोगों को प्राधिकरण की टीम ने पकड़ लिया। उनसे ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर ली और जेसीबी मालिक पर एक लाख का जुर्माना लगाया है।

fine jcb
विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित राइज पुलिस चौकी से चार मूर्ति रोड पर अवैध तरीके से कूड़ा फेंक रहे लोगों को प्राधिकरण की टीम ने पकड़ लिया। उनसे ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर ली और जेसीबी मालिक पर एक लाख का जुर्माना लगाया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

कूड़ा भरकर जेसीबी से गिराते हुए दिखे

गंदगी फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम फील्ड में नियमित रूप से निरीक्षण भी कर रही है। शनिवार को प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आरके भारती ने सूचना मिलने पर राइस पुलिस चौकी से चार मूर्ति चौक रोड के किनारे अवैध कूड़ा सेंटर का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान मौके पर कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में कूड़ा भरकर जेसीबी से गिराते हुए दिखे।

Advertisment

 

ट्रैक्टर-ट्राली को किया जब्त

महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया। ट्रैक्टर-ट्राली के मालिक पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। ट्रैक्टर -ट्राली को स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर को सौंप दिया है। जेसीबी को भी जब्त कर जेसीबी के मालिक पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षकों को नियमित निगरानी करने और इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : नोएडा से बड़ी खबर, क्राइम मीटिंग में दो थाना प्रभारी हटाए गए, 6 चौकी इंचार्ज सस्पेंड

एसीईओ ने की अपील

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडा वासियों से अपील की है कि शहर में कहीं भी इधर-उधर कूड़ा ना फेंके। एसीईओ ने लोगों से ग्रेटर नोएडा को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ