उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की पहल, फैक्ट्रियों का होगा रजिस्ट्रेशन

Greater Noida News: एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि अथॉरिटी, कारखाना विभाग और औद्योगिक संगठनों के सहयोग से औद्योगिक सेक्टरों में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फैक्ट्रियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। पढ़ें मोहम्मद यूसुफ की पूरी रिपोर्ट।

Greater Noida Authority, Greater Noida News, ग्रेटर नोएडा न्यूज, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में अपंजीकृत फैक्ट्रियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जल्द ही सेक्टर वार शिविर लगाया जाएगा। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बोर्ड रूम में बैठक हुई, जिसमें कारखाना विभाग और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सेक्टर वार फैक्ट्रियों की रिपोर्ट होगी तैयार

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि अथॉरिटी, कारखाना विभाग और औद्योगिक संगठनों के सहयोग से औद्योगिक सेक्टरों में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फैक्ट्रियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इस दौरान अथॉरिटी के अधिकारी सेक्टर वार फैक्ट्रियों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसका आयोजन दो चरणों में किया जाएगा।

Advertisment

वन ट्रिलियन इकोनामी बनाने का मकसद

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के मकसद से शासन के निर्देश पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि अपंजीकृत फैक्ट्रियों को रजिस्ट्रेशन कराकर अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को रेखांकित किया जा सके।

इस तरह पूरी होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

फैक्ट्रियों का पंजीकरण दो चरणों में होगा पहले चरण में न्यूनतम डॉक्यूमेंट लेकर रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा और दूसरे चरण में फैक्ट्री विभाग की तरफ से निर्धारित 19 डॉक्यूमेंट लेकर उसे कंप्यूटर पर अपलोड करते हुए पूर्ण रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

शेड्यूल जल्द ही होगा जारी

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर 12 शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। बैठक में प्राधिकरण के ओएसडी नवीन कुमार सिंह, प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह, इंडस्ट्रियल बिजनेस संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय और राकेश अग्रवाल, आईआईए से आशुतोष, आईईए से सूर्यकांत तोमर व उद्यमी मित्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ