ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एसीईओ का एक्शन, कॉन्ट्रैक्टर पर लगाया 2 लाख का जुर्माना

Greater Noida Authority: एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने मंगलवार सुबह औद्योगिक सेक्टर इकोटेक थ्री स्थित ट्वॉय सिटी और हबीबपुर व डेरीन गांव में छह फीसदी आवासीय भूखंड एरिया में विकास कार्य और सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची।

CEO of Greater Noida Authority Greater Noida News

एसीईओ संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए

विज्ञापन

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने मंगलवार को औद्योगिक सेक्टर इकोटेक थ्री स्थित ट्वॉय सिटी और हबीबपुर व डेरीन गांव में छह फीसदी आवासीय भूखंड एरिया में विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं दिखी, जिसके चलते एसीईओ ने संबंधित फर्म बिमलराज कॉन्ट्रैक्टर पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर संबधित सफाई उपनिरीक्षक और सुपरवाइजर का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

एसीईओ ने स्टाफ को लगाई फटकार

दरअसल, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी अफसरों को विकास कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए नियमित रूप से भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। अथॉरिटी की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने मंगलवार सुबह औद्योगिक सेक्टर इकोटेक थ्री स्थित ट्वॉय सिटी और हबीबपुर व डेरीन गांव में छह फीसदी आवासीय भूखंड एरिया में विकास कार्य और सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची। उन्होंने विकास कार्यों के साथ ही साफ-सफाई का भी जायजा लिया। भ्रमण के दौरान एसीईओ को कई जगह गंदगी दिखी। कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा था, जिस पर एसीईओ ने अथॉरिटी के संबंधित स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई।

Advertisment

दो कर्मचारियों को रोका वेतन

एसीईओ ने बिमलराज कॉन्ट्रैक्टर पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और अथॉरिटी के सफाई उपनिरीक्षक और सुपरवाइजर का वेतन रोकने का आदेश दिया। एसीईओ ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

सेवा समाप्त करने की दी चेतावनी

एसीईओ ने चेतावनी दी है कि दोबारा निरीक्षण के दौरान ऐसी खामीं दिखी तो फर्म को ब्लैक लिस्ट करने और प्राधिकरण के सफाई उपनिरीक्षक व सुपरवाइजर की सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ