ग्रेटर नोएडा के 10 लाख लोगों को मिलेगा साफ पानी, अथॉरिटी चलाएगा अभियान

Greater Noida News: अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने जल विभाग को सभी भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। जल विभाग ने जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिये हैं। शेड्यूल को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।

Greater Noida authority underground reservoirs

Greater Noida authority underground reservoirs

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने पानी की स्वच्छता के मद्देनजर अंडरग्राउंड जलाशयों की सफाई कराने का निर्णय लिया है। जलाशयों की सफाई की शुरुआत 9 मई से संकल्प सोसाइटी से होगी। अथॉरिटी ने सभी जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया है। अथॉरिटी स्वच्छ जलापूर्ति के लिए तय समयावधि में जलाशयों की सफाई कराता रहता है।

पानी का प्रेशर रहेगा कम

Advertisment

दरअसल, बिल्डर सोसायटियों में दूषित पानी की सप्लाई की शिकायत आए दिन सामने आ रही है। इसे देखते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने जल विभाग को सभी भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। जल विभाग ने जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिये हैं। शेड्यूल को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। तय शेड्यूल के हिसाब से जलाशयों की सफाई कराई जाएगी। इस दौरान संबंधित एरिया में पानी का प्रेशर कम रहेगा। अगर कहीं पानी नहीं पहुंचता है तो टैंकर भी मंगवा सकते हैं। इसके लिए जल विभाग की तरफ से संपर्क नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ग्रेनो अथॉरिटी के इस काम से क्षेत्र के 10 लाख लोगों को साफ पानी मिल सकेगा।

अथॉरिटी ने लोगों से मांगा सहयोग

अथॉरिटी ने सभी बिल्डरों/अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन को पत्र लिखकर सोसायटी परिसर में बने जलाशयों की सफाई कराने के भी निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेटर नोएडावासियों से अपील की है कि जलाशयों की सफाई के दौरान पानी का प्रेशर कम रह सकता है। पानी को ड्रम आदि में पहले से ही स्टोर कर लें। पानी की खपत कम करें। जलाशयों की सफाई के दौरान अथॉरिटी का सहयोग करें।

विज्ञापन

भूमिगत जलाशयों की सफाई के लिए शेड्यूल

1. प्रभावित एरिया प्रभावित एरिया
2. 9 से  12 मई   संकल्प सोसाइटी
3. 14 से 16 मई  ओमीक्रॉन वन
4. 19 से 21 मई ओमीक्रॉन वन ए, ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
5. 22 से 25 मई ओमीक्रॉन वन ए, जीएच-03 सोसाइटी
6. 27 से 29 मई   ओमीक्रॉन वन ए
7. 31 मई से 2 जून लोटस वैली सोसाइटी
8. 04 से 06 जून सेक्टर ज्यू फर्स्ट, ईब्ल्यूएस सोसायटी
9. 17 से 19 जून   सेक्टर-36 और 37
10. 22 से 24 जून गामा वन, टू, बीटा वन, टू
11. 26 से 28 जून अल्फा वन व टू
12. 30 जून से 2 जुलाई  डेल्टा वन, टू व थ्री
13. 04 से 06 जुलाई ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
14. 08 से 10 जुलाई सेक्टर-10 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
15. 13 से 15 जुलाई  चाई-फोर ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
16. 17 से 19 जुलाई एससी/एसटी हॉस्टल
17. 21 से 23 जुलाई सेक्टर-3 ईडब्ल्यूएस सोसाइटी
18. 25 से 27 जुलाई      बालक इंटर कॉलेज

पानी की दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें कॉल

विज्ञापन

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि पानी की दिक्कत होने पर ग्रेटर नोएडा के निवासी इन नंबरों (7983604110, 9811839456, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380, 9871090100 और 8859285804) पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ