Greater Noida Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों की कुचल दिया।
हादसे में पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि महिला और एक अन्य राहगीर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार ये हादसा पीपी स्टेट स्थित धूम मानिकपुर के पास हुआ है। हादसे में मरने वालों की पहचान दिनेश शर्मा और उनके सात साल के बेटे रुद्र के रूप में हुई है। बताया गया है कि दिनेश अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से दादरी की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इनके अलावा एक अन्य शख्स को भी ट्रक ने टक्कर मारी।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि एक ट्रक बाइक सवारों को कुचलते हुए जा रहा है। तभी सामने आई एक और बाइक को कुचल देता है। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा होती है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर आ गई।
आरोपी ड्राइवर फरार
बताया गया है कि हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा अनिल यादव ने बताया कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होगा।
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 hr agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
15 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
16 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
17 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
19 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
20 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
21 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines