खबर की मुख्य बातें:
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी और गाजियाबाद में भारी जाम से निजात दिलाने के लिए शाहबेरी डबल डेकर एलिवेटेड रोड परियोजना पर काम में तेजी आई है.
- इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1200 करोड़ रुपये है.
- यह उत्तर प्रदेश की पहली डबल डेकर एलिवेटेड रोड होगी और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करेगी.
- यह परियोजना मूर्ति गोल चक्कर से शुरू होकर शाहबेरी नाले तक डबल डेकर के रूप में विकसित की जाएगी, और आगे सिंगल डेकर एलिवेटेड रोड के रूप में NH-9 तक पहुंचेगी.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जल्द ही रोजाना के भारी जाम से छुटकारा मिलने वाला है. लोगों को इस असुविधा से निजात दिलाने के लिए शाहबेरी डबल डेकर एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर काम में तेजी आ गई है, जिससे इस मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना बढ़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डबल डेकर एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए NHAI यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र भेजा है.
यह भी पढ़ें: UP Toll Plaza New Rule: यूपी के 135 टोल प्लाजा पर 1 नवंबर से मिलेगा सस्ता लोकल पास! जानें डिटेल
कब शुरू होगा डबल डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परियोजना को लेकर अनुमान लगाया गया है कि इसके निर्माण में लगभग 1200 करोड़ तक का खर्च आ सकता है. इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरे होने से इस रूट के यात्रियों को रोजाना के जाम से राहत मिलेगी, जिससे सफर आसान होगा, ईंधन की खपत भी कम होगी. अब सवाल उठता है कि आखिर इस परियोजना का कार्य कब शुरू होगा? बता दें कि उम्मीद जताई जा रही है कि इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार होने के बाद निर्माण कार्य की दिशा में आगे की प्रक्रिया तेजी से शुरू होगी.
लोगों का सफर होगा पहले से ज्यादा आसान
अभी ग्रेटर नोएडा, शाहबेरी, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छूटी दूरी पूरी करने जरूरत से ज्यादा वक्त लग जाता है, जिस कारण सफर थकाऊ हो जाता है और ईंधन भी काफी खर्च हो जाता है. पीक आवर्स में स्थिति और भी बिगड़ जाती है. ऐसे में इस मार्ग के निर्माण से आसपास के सभी क्षेत्रों में यातायात पहले की तुलना में काफी आसान और सुविधाजनक होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि ये उत्तर प्रदेश की पहली डबल डेकर एलिवेटेड रोड होगी और साथ ही, यह परियोजना नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करने में अहम भूमिका भी निभाएगी.
कहां से शुरू होगी ये परियोजना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परियोजना के निर्माण पर आने वाला खर्च तीनों प्राधिकरण मिलकर उठाएंगे. इसमें नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) शामिल हैं. परियोजना का एस्टीमेट तैयार किया जा चुका है और अब डीपीआर रिपोर्ट तैयार कर कार्य शुरू होने का इंतजार है. प्रस्तावित योजना के अनुसार, एलिवेटेड रोड की शुरुआत मूर्ति गोल चक्कर से होगी और इसके बाद इसे शाहबेरी नाले तक डबल डेकर के रूप में विकसित किया जाएगा.
इतना ही नहीं, आगे की ओर सिंगल डेकर एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है. यह सड़क शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक से होते हुए एनएच-9 तक पहुंचेगी. बता दें कि परियोजना के तहत लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी और तीन लेन की एलिवेटेड रोड प्रस्तावित है, जो सड़क यातायात को बेहतर बनाने में मदद करेगा. यही नहीं, योजना में एक अतिरिक्त सड़क को भी शामिल किया गया है, जो शाहबेरी नाले के किनारे से तिगरी के पास 60 मीटर की एक चौड़ी सड़क से जुड़ जाएगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने के लिए एक अतिरिक्त रास्ता मिल सकेगा.
डबल डेकर कैसे पहुंचाएगी फायदा?
इस डबल डेकर एलिवेटेड रोड परियोजना की खास बात ये है कि इसके निचले हिस्से में मौजूदा सड़क का इस्तेमाल ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जाने और गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा आने वाले लोग कर सकेंगे. वहीं, ऊपर बनने वाली 9 से 10 मीटर चौड़ी रोड, मुख्य मार्ग पर वाहनों के दबाव को कम करने में मदद करेगी, जिससे यात्रा आसान होने में मदद मिल सकेगी.
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, ग्रेटर नोएडा में मिलेगी जाम से राहत
संबंधित खबरें
1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
2 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
15 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
16 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines