गोरखपुर से शामली पहुंचेंगे सिर्फ 6 घंटे में, नए एक्सप्रेसवे से आधा हो जाएगा ट्रैवल टाइम

Gorakhpur-Shamli Expressway: गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे से यूपी में सफर होगा और भी आसान, 700 किमी की दूरी घटकर 6 घंटे में तय होगी। जानिए 22 जिलों को जोड़ने वाले इस सिक्स लेन हाईवे की खास बातें और फायदे।

SOURCE- NEWS 24

Gorakhpur-Shamli Expressway: उत्तर प्रदेश में बनने वाले नए गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे से लोगों का सफर आसान होने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से लोग मात्र 6 घंटे में गोरखपुर से शामली पहुंच सकेंगे। 700 किमी लंबा एक्सप्रेसवे पूर्वी और पश्चिमी यूपी को सीधा जोड़ेगा। आपको बता दें कि फिलहाल गोरखपुर से शामली जाने में 12 घंटे लगते हैं। नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह सफर 6 घंटे का रह जाएगा। यह एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा। इससे परिवहन व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा, लोगों का समय और खर्च दोनों बचेगा।

22 जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

700 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे 22 जिलों से होकर गुजरेगा, जो 37 तहसीलों को भी कवर करेगा। इन जिलों में संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, बिजनौर, अमरोहा, सहारनपुर, आगरा, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, मेरठ और शामली शामिल हैं।

वहीं, गोरखपुर और शामली के बीच की दूरी वर्तमान में 955 किलोमीटर है। लेकिन एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह दूरी 200 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इसका निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका ड्रोन सर्वेक्षण इसी महीने शुरू हो जाएगा।

ग्रीनफील्ड तकनीक से तैयार होगा एक्सप्रेसवे

बता दें कि गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे परियोजना ग्रीनफील्ड तकनीक और सौर ऊर्जा पर आधारित होगी। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। गोरखपुर से हरिद्वार की यात्रा आठ घंटे में तय कर सकेंगे। वहीं पूर्वांचल के लोगों के लिए मसूरी, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश जाना आसान हो जाएगा।

11 हजार करोड़ की लागत से बना अर्बन एक्सटेंशन रोड

इसके अलावा, लगभग 11 हजार करोड़ की लागत से अर्बन एक्सटेंशन रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इसका उद्घाटन किया था। यह दिल्ली और हरियाणा को जोड़ेगा, जिससे द्वारका एक्सप्रेसवे से सिंघु बॉडर्र से दिल्ली एयरपोर्ट का सफर मात्र 40 मिनट का रह गया। पहले इसे तय करने में 2 घंटे का समय लगता था।

पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे परियोजना से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच का सफर बेहद आसान हो जाएगा। 700 किमी लंबा यह छह लेन एक्सप्रेसवे 22 जिलों और 37 तहसीलों से होकर गुजरेगा। फिलहाल, गोरखपुर से शामली की यात्रा में 12 घंटे लगते हैं, जो एक्सप्रेसवे बनने के बाद घटकर केवल 6 घंटे रह जाएगी। ग्रीनफील्ड तकनीक और सौर ऊर्जा पर आधारित इस परियोजना से न केवल समय और दूरी की बचत होगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही पूर्वांचल से हरिद्वार, मसूरी और देहरादून जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ