Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंदगी को लेकर टोपी घुमाते नजर आए प्राधिकरण वर्कर, निवासियों में नाराजगी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगने वाले गंदगी के अंबार को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एक दूसरे पर टोपी घुमाते हुए नजर आ रहे है। इस वजह से निवासियों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।

Greater Noida West Garbage (1)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगने वाले गंदगी के अंबार को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एक दूसरे पर टोपी घुमाते हुए नजर आ रहे है। इस वजह से निवासियों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। सोमवार को ऐसा ही मामला सामने आया है जब गंदगी की फोटो शेयर करके कार्रवाई की मांग की गई तो प्राधिकरण वर्कर की तरफ से पल्ला झाड़ लिया गया। कह दिया गया कि यह दूसरे डिपार्टमेंट का मामला है।

पंचशील सोसायटी के पास का मामला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की समस्याओं के लिए एक वाट्सग्रुप बना हुआ है। निवासी मयंक की तरफ से पंचशील सोसायटी के पास एकत्र गंदगी का फोटो शेयर करके सफाई की मांग की गई। उस पर प्राधिकरण वर्कर ने दूसरे से बात करने के लिए बोल दिया। निवासी ने लिखा कि हेल्थ वालों से बोलो तो वह कह देते है सिविल का मैटर है। सिविल वालों को बोलो तो वह कहते है प्रोजेक्ट वालों को बोलो। निवासी इससे तंग आ चुके है।

कंपलेन क्लोज करने की हड़बड़ी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने आरोप लगाया है कि समस्या का निस्तारण करने के बजाय ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण वर्कर कंपलने को क्लोज करने हड़बड़ी में जुटे हुए है। ऐसे में जमीनी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

लगातार बढ़ रही समस्याएं
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ रही है। एक तरफ निवासी सोसायटी में कुत्ता काटने, बिजली, पानी व कई अन्य समस्या से परेशान है तो वही दूसरी तरफ अब सोसायटी के बाहर लगने वाले गंदगी के अंबार ने भी उनको जीना मुश्किल कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ