हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

काला लिबास, अंधेरी रात; सोती महिलाओं पर वार... रेप के बाद जेल से छूट साइको किलर बने अजय निषाद की कहानी

Gorakhpur Psycho Killer Ajay Nishad: वो आधी रात को निकलता था। नंगे पैर काले कपड़े पहन चोरी-लूट की वारदातों को अंजाम देता था। सोती महिलाओं के ऊपर जानलेवा हमला करता था। उसे तड़पती महिला को देखने में मजा आता था। एक ऐसे साइको किलर की कहानी आपको बता रहे हैं।

विज्ञापन
आरोपी के बारे में जानकारी देती पुलिस।

Uttar Pradesh Crime News: (अजीत सिंह, गोरखपुर) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक साइको किलर को पुलिस ने अरेस्ट किया है। ये साइको किलर आधी रात को काले कपड़े पहनकर चोरी या लूट की वारदात करने के लिए निकलता था। आरोपी सिर्फ महिलाओं को ही निशाना बनाता था। यह सो रही महिला के ऊपर वार करता था। महिला को तड़पते देख उसे मजा आता था। इसके बाद आरोपी फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार ये साइको किलर अब तक 5 महिलाओं पर हमला कर चुका है। एक महिला की मौत हमले में हो चुकी है, बाकी जिंदा बच गईं। आरोपी का नाम अजय निषाद है, जो 20 साल का है। जिंदा बची महिलाओं को आरोपी गहरा जख्म दे गया है। कोई चल नहीं सकती तो किसी की सूरत बिगड़ चुकी है।

यह भी पढ़ें:ग्वालियर में जीजा-साले ने उड़ाया शादी का मजाक, गुस्साए दूल्हे ने दोनों को मारी गोली; जानें मामला

आरोपी रात के समय लाठी या रॉड लेकर निकलता था। चोरी के दौरान महिलाओं के सिर पर वार करता था। आरोपी दिन के समय रेकी करके ऐसे घरों को चुनता था, जिनके आसपास दूसरा मकान नहीं होता था। इसके बाद रात को लूटपाट करता था। आरोपी को महिलाओं से इतनी नफरत क्यों थी, इसके पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है? कुछ समय पहले अजय निषाद जेल गया था। उसके खिलाफ एक महिला ने रेप के आरोप लगाए थे। जिसके चलते 6 महीने जेल में रहा। बाहर आने के बाद उसने महिलाओं को अपना दुश्मन मान लिया। इसके बाद इलाके की महिलाओं को टारगेट करने लगा।

विज्ञापन

इसी साल सूरत से लौटा था

सभी वारदातों का एंगल एक जैसा था। क्राइम के लिए वह सिर्फ आधी रात को 1 से अलसुबह 4 बजे का टाइम ही चुनता था। नंगे पांव जाता, महिला के ऊपर प्रहार करता और भाग जाता। आरोपी मूल रूप से झंगहा थाना इलाके के मंगलपुर टोला का रहने वाला है। वह 2022 में जमानत पर छूटा था, जिसके बाद गुजरात के सूरत चला गया था। वहां से इसी साल लौटा था। जिसके बाद अपराध करने लगा। उसकी वजह से एक महिला अभी कोमा में है। दूसरी की आंख खराब हो चुकी है। UP पुलिस ने एक जैसी वारदातों के बाद पूरे शहर के सीसीटीवी खंगाले थे। लोगों को भी जागरूक किया था। जिसके बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि उसने गुजरात में तो कोई वारदात नहीं की?

यह भी पढ़ें:नवविवाहिता को गोली मार खुद को उड़ाया, प्रतापगढ़ में सिरफिरे आशिक ने किया कांड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola