गोरखपुर में 8 साल के बच्चे को पड़ोसी ने पिटबुल से कटवाया, FIR दर्ज होने के बाद भी परिवार में दहशत
Edited By Bhola Sharma

उत्कर्ष मिश्रा बेतियाहाता मोहल्ल के एक स्कूल में क्लास तीन का स्टूडेंट है।
Edited By Bhola Sharma

उत्कर्ष मिश्रा बेतियाहाता मोहल्ल के एक स्कूल में क्लास तीन का स्टूडेंट है।
Gorakhpur News: क्लास 3 में पढ़ने वाले 8 साल के बच्चे को पड़ोसी के पिटबुल कुत्ते ने काट लिया। आरोप है कि जिसने कुत्ता पाला है, उसने जान बूझकर बच्चे के ऊपर कुत्ते से अटैक करवा दिया। बच्चा और उसके पिता खुद इस बात को कह रहे हैं।
इस मामले में पुलिस ने पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पीड़ित परिवार अभी तक केस दर्ज होने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से काफी दहशत में हैं। उनका कहना है कि किसी तरह से इस खूंखार कुत्ते को वहां से हटाया जाए।
रामअवतार मिश्रा आजमगढ़ के गंभीरपुर थानाक्षेत्र के खरेला गांव के रहने वाले हैं। वे गोरखपुर के ट्रांसपोर्टनगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनका 8 साल का बेटा उत्कर्ष मिश्रा बेतियाहाता मोहल्ल के एक स्कूल में क्लास तीन का स्टूडेंट है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि बुधवार की शाम को चार बजे उनका बेटा उत्कर्ष घर के अंदर आ रहा था। इसी दौरान गौरव ने उसके ऊपर पिटबुल डॉग से अटैक करा दिया।
कुत्ते ने उनके बेटे उत्कर्ष पर अटैक कर दिया और उसने बच्चे की पीठ पर काट लिया। बच्चे के पिता रामअवतार मिश्रा और मां अंजलि मिश्रा ने बताया कि उन्होंने किसी तरह से कुत्ते से बच्चे को छुड़ाया। कुत्ते से जान तो बच गई। लेकिन नगर आयुक्त को ज्ञापन देने और कैंट थाने पर तहरीर दी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वे काफी डरे हुए हैं।
कैंट सर्किल के सीओ योगेन्द्र सिंह ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर में पड़ोसी के कुत्ते द्वारा 8 साल के बच्चे को कुत्ते द्वारा काटने का मामला सामने आया है। इसमें बच्चे को चोट भी आई है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी गौरव के खिलाफ पालतू पशु को लेकर लापरवाही और मानव जीवन को खतरे में डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके साथ ही एक जांच टीम बनाई गई हैं। इस मामले में जांच की जाएगी कि इसमें सच्चाई क्या है? जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: