Gorakhpur News: गोरखपुर में महिला ने की पति समेत दो सौतेले बेटों की हत्या, स्वंय फोन कर बुलाई पुलिस
Edited By Rakesh Choudhary

Gorkhpur News
Edited By Rakesh Choudhary

Gorkhpur News
गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपेार्टः गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति और दो सौतेले मासूम बेटों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। तीन लोगों की हत्या के बाद पत्नी भागी भी नहीं, बल्कि घर में ही बैठी रही।
उसने पुलिस को फोन कर बताया कि दो चेहरा बांधे बदमाश मेरे पति और बेटों को मार रहे हैं। जब पुलिस घर पहुंची तो कमरे में पति और दो बेटे खून से लथपथ तड़प रहे थे। पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई। लेकिन, तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया।
सुबह पुलिस, डॉग स्क्वायड और फिंगर टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को अरेस्ट करते हुए उस चाकू को भी बरामद कर लिया है, जिससे महिला ने अपने पति और दो बेटों की हत्या की है।
पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, महिला ने ऐसा क्यों किया, अभी यह पता नहीं चल सका है। लेकिन, ग्रामीणों का कहना है कि महिला के अवैध संबधों को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। जिसमें महिला ने पति और बच्चों को मार डाला। घटना सहजनवा इलाके सहबाजगंज इलाके के साहबगंज में रात 1.30 बजे की है।
सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 सहबाजगंज निवासी अवधेश गुप्ता (40) की पहली पत्नी की मौत हो गई। जबकि, उनके दो बेटे आर्यन और आरव हैं। 8 महीने पहले अवधेश ने संतकबीर नगर जिले के धनघटा मझगांवा की रहने वाली नीलम गुप्ता से दूसरी शादी की। नीलम की भी यह दूसरी शादी थी। उसकी भी पहले से एक बेटी पीहू है। जिसे शादी के बाद वे अपने साथ लाई थी रहने लगी।
शनिवार की रात नीलम ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि दो मुंह बांधे लोग आए और मेरे पति और बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पहुंची तो देखा कि कमरे को खोली तो अवधेश और उसके दोनों बेटे आर्यन और आरो खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए तड़प रहे थे। पुलिस तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां अवधेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायल बच्चो ने मेडिकल कालेज में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, इसके बाद जब पूछताछ की गई तो पता चला कि महिला ने ही अपने पति और बेटों की हत्या की है। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया। पूतछाछ में सामने आया है कि महिला की एक बेटी है। जिस पर उसका पति अवधेश गलत नियत रखता था। इस बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद भी होता था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: