Newly Wed Bride Objectionable With Brother: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से भाई-बहन के पवित्र और प्यार भरे रिश्ते को कलंकित कर देने वाला सामने आया है। यहां एक परिवार के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई, जब उनके सामने अपनी नई नवेली दुल्हन का असली चेहरा सामने आया। इसके बाद परिवार का यह मामला थाने में पहुंच गया। यहां परिवार की नई दुल्हन ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। दरअसल बहू का अपने ही चचेरे भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बहू के कमरे से आ रही थी आवाजें
यह मामला गोरखपुर के गगहा क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के पोलगगहा इलाके में रहने वाले एक युवक की शादी 24 अप्रैल 2024 को झंगहा क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति नौकरी के लिए चंडीगढ़ चला गया। अब घर में नई नवेली बहू और ससुराल के लोग रह रहे थे। एक दिन अचानक किसी आवाज से सास की नींद खुल गई। इसके बाद सास ने बाहर निकलकर देखा, तो पता चला कि यह आवाज बहू के कमरे से आ रही है। सास को शक हुआ, उसने बहू के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन बहू ने न तो दरवाजा खोला और न ही कोई जवाब दिया। इसके बाद सास ने खिड़की से बहू के कमरे में देखा, जिसके बाद वह हैरान रह गई। कमरे में बेड के नीचे जूते और बेड पर मोजे पड़े हुए थे। इसे देखकर सास दंग रह गई और बाहर से कमरे को बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: छोटे की दुल्हन बनी ‘भाभी’ तो बड़े भाइयों में बढ़ी बेताबी, फिर उजाड़ा उसकी मांग का सिंदूर
आपत्तिजनक स्थिति में बहू और ‘चचेरा भाई’
इसके बाद सास ने घर के बाकी लोगों को बुलाया और किसी तरह से बहू के कमरे का दरवाजा खोला गया। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में घर की बहू अपने चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। इसके बाद ससुराल वाले लड़की के मायके वालों को बुलाया और मामला थाने पहुंचा। यहां बहू ने बताया कि वह काफी समय से अपने चचेरे भाई से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। बहू ने बताया कि शादी के बाद भी वह अक्सर अपने चचेरे भाई को बुलाती रहती थी, भाई होने के नाते किसी को उस पर शक नहीं होता था।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
11 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
17 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
22 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
22 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines