पेड़ लगाने के लिए के लिए ऐसे कौन कहता है भाई? बीजेपी सांसद रवि किशन का वीडियो हो रहा वायरल

गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि मौत के बाद सिर्फ लकड़ी साथ जाती है, इसलिए पेड़ जरूर लगाएं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

BJP MP Ravi Kishan

गोरखपुर में भाषण देते सांसद रवि किशन (फोटो सोर्स- वायरल वीडियो)

विज्ञापन

बीजेपी सांसद रवि किशन एक बार फिर अपने अनोखे और मजाकिया अंदाज में दिए गए भाषण को लेकर चर्चा में हैं। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से पेड़ लगाने की अपील कुछ इस अंदाज में की कि वहां मौजूद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 क्या बोले रवि किशन?

रवि किशन ने मंच से कहा कि जब मौत हो जाती है तो सब कहते हैं कि साथ कुछ नहीं जाता। लेकिन मैं कहता हूं कि एक चीज जरूर साथ जाती है, वो है लकड़ी। गरीब से गरीब आदमी भी लकड़ी खोजता है। लकड़ी पहले जलती है, फिर शरीर जलता है। इसके बाद उन्होंने कहा कि तो पेड़ जरूर लगाइए, कम से कम अपने लिए लकड़ी ही जमा कर लीजिए, क्योंकि अंत में वही साथ जाएगी।”

विज्ञापन

उनकी यह बात सुनकर मंच और सभा में बैठे लोग हंसी नहीं रोक पाए। भाषण के इस हिस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

सीएम योगी का भी रवि किशन पर मजाक

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे। उन्होंने रवि किशन पर मजाक करते हुए कहा कि रवि किशन जी ने अपने घर के पास इतनी भी जगह नहीं छोड़ी कि वहां लोगों को बुलाकर खाना खिला सकें। इनके पास पैसे हैं, 12–15 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं, लेकिन गरीब आदमी नहीं कर सकता। इसी वजह से हमने ‘कल्याण मंडपम’ की सुविधा दी है।

विज्ञापन

सीएम योगी इससे पहले भी कई मौकों पर रवि किशन की मजाकिया शैली की सराहना करते हुए उन्हें मंच पर छेड़ चुके हैं। एक बार तो श्मशान भूमि के उद्घाटन कार्यक्रम में रवि किशन ने मंच से कहा था कि जो यहां जलेगा, वो सीधा स्वर्ग जाएगा। यह सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी हंसने लगे थे, सीएम योगी के इस हंसी का वीडियो आज भी वायरल होता रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ