उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का नया वीडियो आया सामने, कार हुई चकनाचूर

उत्तराखंड के सिरसी के पास भरासू हेलीपैड से उड़ान भरते ही एक हेलीकॉप्टर को हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट घायल हुए हैं, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

cHelicopter Crash Kedarnath

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश (फोटो सोर्स- @AIRNewsHindi)

उत्तराखंड के केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे एक हेलीकॉप्टर को अचानक हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह हादसा सिरसी के पास भरासू हेलीपैड पर हुआ। हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी, टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह हाईवे की ओर तेजी से नीचे गिरने लगा। अंततः पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हाईवे पर ही आपातकालीन लैंडिंग की।

लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर की चपेट में आकर एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा भी टूट गया। गनीमत रही कि सभी 5 यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि पायलट आरपीएस सोढ़ी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेजी से नीचे आया हेलीकॉप्टर

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर हवा में असंतुलित होने के बाद तेजी से जमीन की ओर आता है और हाईवे पर लैंड करता है। आसपास मौजूद लोग घबराकर भागने लगे, लेकिन जैसे ही हेलीकॉप्टर रुका, स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े और यात्रियों को बाहर निकाला।

देखें फोटो

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह एक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी, लेकिन पायलट की तत्परता और निर्णय क्षमता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

नया वीडियो आया सामने

इससे पहले 17 मई को भी केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। तब हेलीकॉप्टर में सवार डॉक्टर सहित कुल 3 लोग सवार थे। दरअसल ये हेलीकॉप्टर एयर एंबुलेंस के तौर पर काम कर रहा था, जो यह एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स से जुड़ा हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केदारनाथ धाम से मरीज को लेकर ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा था।इस दौरान हेलीकॉप्टर का पीछे वाला हिस्सा टूट गया था, जिसके बाद हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई थी। हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड से महज 20 मीटर दूर क्रैश हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ