Two MP of Uttar Pradesh entered into wrestling match: देशभर में ग्रामीण इलाकों से जुड़े लोगों के लिए कुश्ती का खेल बहुत ज्यादा उत्साहित माना जाता है औऱ इस कुश्ती को उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई चेहरे अपनी जिंदगी का हिस्सा मानते हैं। इसी से जुड़ा एक उदाहरण शनिवार को कुशीनगर में देखने को मिला, जहां कुशीनगर के मठिया गांव में आयोजित एक दंगल कार्यक्रम में दो सांसद आमने-सामने आ गए औऱ अपनी बाहें समेटते हुए एक दूसरे को पटकनी देने का प्रयास करने लगे। दंगल में उतरे इन दोनों सांसदों को देखकर वहां मौजूद भीड़ काफी ज्यादा उत्साहित हो गई। भीड़ के बीच से अपने-अपने सांसद के समर्थन में आवाजें उठने लगी। इसी बीच इस नजारे को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: नई पहल: कश्मीर में जेल से छूटते ही आतंकियों के पैरों में पहनाई गई ‘पायल’
कुशीनगर सांसद के परिवार की ओर से आयोजित हुआ था दंगल कार्यक्रम
आपको बताते चलें कि ये पूरा मामला यूपी के कुशीनगर जिले के मठिया गांव का है। जहां कुशीनगर के सांसद विजय दूबे के परिवार की ओर से एक विराट दंगल के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दंगल में वहां मौजूद 30 जोड़ी पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। आपको बता दें कि दंगल की शुरुआत भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व अभिनेता व गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कौआसार के पहलवान शिवानंद व वाराणसी के सदानंद का हाथ मिलवाकर किया, जिसके बाद दंगल की शुरुआत हुई।
अचानक से दो सांसदों का हुआ आमना-सामना
दंगल कार्यक्रम के बीच मौजूद कुशीनगर के सांसद विजय दूबे और अभिनेता व गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन इस दौरान काफी उत्साहित दिखे। देखते ही देखते कुछ समय बाद दोनों सांसद किश्ती के दंगल में उतरकर आमने-सामने आ गए औऱ अपनी बाहें समेटते हुए एक-दूसरे को पटकनी देने की कोशिश करने लगे। हालांकि, काफी प्रयासों के बाद भी कोई भी सांसद अपने विपक्षी को भूमि पर गिरा नहीं सका। दंगल में उतरे इन दोनों सांसदों को देखकर दंगल देखने आई वहां मौजूद भीड़ भी काफी ज्यादा उत्साहित दिखी। भीड़ के बीच से अपने-अपने सांसद के समर्थन में आवाजें उठने लगी औऱ जीत की कामना की जाने लगी।
यह भी पढ़ें: अब रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले गरीब बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा, रेलवे ने शुरू की खास पहल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आपको बताते चलें कि मठिया बुजुर्ग गांव में 95वें वर्ष में लगने वाले दशहरा मेला के पहले दिन का समापन शुक्रवार को रावण के पुतला दहन करने के साथ हुआ था। जिसके बाद शनिवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों के साथ स्थानीय पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने दांव आजमाए। वहीं, कुश्ती के दंगल में दाव आजमाने वाले दोनों सांसदों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग टिप्पणी करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
13 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
16 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
18 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines