हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पेट दर्द होने पर अस्पताल पहुंचा शख्स, जांच में उसके शरीर में मिला महिलाओं वाला ये अंग, डॉक्टरों के उड़े होश

डॉक्टरों ने दोनों को उसके पेट से निकाल दिया है, अब उसकी हालत स्थिर है। अब डॉक्टर इस बात पर रिसर्च कर रहे हैं कि ये उसके शरीर में ये कैसे पनप गए।

विज्ञापन

Doctors find ovary in man body: यूपी के गोरखपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवक हर्निया का ऑपरेशन कराने अस्पताल पहुंचा था। लेकिन जब डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी के लिए पेट काटा तो उसके पेट में बच्चेदानी और अंडाशय मिले। हालांकि डॉक्टरों ने दोनों को उसके पेट से बाहर निकाल दिया है। अब उसकी हालत स्थिर है, डॉक्टर इस मामले पर रिसर्च कर रहे हैं कि ऐसा बदलाव उसके शरीर में कैसे हुआ?

दरअसल, राजगीर मिस्त्री गोरखपुर में रहता है, पिछले कुछ दिनों से उसे पेट में दर्द की शिकायत दी। वह कुछ भी खाता तो उसे उल्टी हो जाती। उसने स्थानीय डॉक्टर से दवा ली लेकिन कई दिन दवाई खाने के बाद उसका दर्द ठीक नहीं हुआ। इसके बाद उसने पेट का अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में पता चला कि उसके पेट में हर्निया बढ़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: रोजाना 6 सेकंड की Kiss करेगी आपके र‍िश्‍ते को मजबूत, 30 हजार लोगों पर हुई स्टडी; सामने आए चौंकाने वाले फैक्ट

विज्ञापन

आधी बन चुकी थी बच्चेदानी

डॉक्टरों ने उसे इसका जल्द से जल्द ऑपरेशन कराने को कहा। इसके बाद वह गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन कराने पहुंचा। यहां प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र देव ने उसका दोबारा अल्ट्रासाउंड किया, जिसमें पेट में मांस कुछ बढ़ा हुआ दिखा। उसका ऑपरेशन शुरू किया गया तो डॉक्टरों के होश उड़ गए। डॉक्टरों के अनुसार उसके पेट में अविकसित बच्चेदानी और अंडाशय थे।

हर्मोन के बदलाव से ऐसा हुआ

डॉक्टरों ने दोनों को उसके पेट से निकाल दिया है, अब उसकी हालत स्थिर है। अब डॉक्टर इस बात पर रिसर्च कर रहे हैं कि ये उसके शरीर में कैसे पनप गए। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के शरीर में इसके अलावा महिला जैसे कोई लक्षण नहीं हैं। कई बार शरीर में आए कुछ हर्मोन के बदलाव से ऐसा संभव है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पेट दर्द,उल्टी होना आम नहीं, हो सकती है गंभीर समस्या, जानें लक्षण, कारण और बचाव

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola