पेट दर्द,उल्टी होना आम नहीं, हो सकती है गंभीर समस्या, जानें लक्षण, कारण और बचाव

Stomach Ulcer Symptoms: अक्सर हम पेट में होने वाले दर्द को आम समझकर इग्नोर कर देते हैं लेकिन ये पेट में छाले होने का संकेत हो सकता है। वैसे तो पेट में छाले होना आम है लेकिन अगर इसका सही समय पर पता न चला तो इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

Stomach Ulcer

Stomach Ulcer

Stomach Ulcer Symptoms: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण व्यक्ति को कई गंभीर समस्याएं हो जाती हैं। उन्हीं में से एक पेट में छाले होना भी है। जब व्यक्ति ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना खाता है तो इससे पेट में छाले पड़ जाते हैं। वैसे तो ये होना आम है लेकिन समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ऐसे में आइए पेट में अल्सर होने के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके जानते हैं।

विज्ञापन

पेट में छाले होने के कारण

पेट में दो प्रकार के अल्सर होते हैं गैस्ट्रिक और ड्यूडिनल अल्सर। गैस्ट्रिक अल्सर पेट के ऊपरी हिस्से में और ड्यूडिनल अल्सर छोटी आंत के ऊपरी हिस्से में घाव बनाते हैं। दरअसल हमारा पेट एक बलगम बनाता है जो पेट और आंतों को एसिड से बचाता है। जब ये बलगम की परत खराब हो जाती है या ठीक से काम नहीं करती है तो पेट में छाले हो जाते हैं।  पेट में छाले होने के कुछ मुख्य कारण हैं धूम्रपान करना, ज्यादा मसाले वाला भोजन, स्टेरॉयड का उपयोग और शराब पीना।

विज्ञापन

stomach ulcer cause

विज्ञापन

पेट में छाले होने के लक्षण

हार्टबर्न- अगर आपके भी सीने में जलन हो रही है तो संभावना है कि आपको अल्सर हो सकते हैं। जब पेट का एसिड इसोफैगस तक पहुंच जाता है तो इससे सीने में जलन होने लगती है।

उल्टी- उल्टी होना भी ये बताता है कि आपके पेट में छाले हो गए हैं। अगर आपको कुछ भी खाने या न खाने के बाद से उल्टी हो रही है तो ये पेट में अल्सर होने का संकेत है।

विज्ञापन

पेट दर्द- जब आपके पेट में छाले हो जाते हैं तो आपको अक्सर पेट में असहनीय दर्द होता है।

वजन घटना- अगर आपका वजन बिना किसी वजह के घट रहा है तो हो सकता है कि आपको अल्सर हो गए हों। ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें और अपना चेकअप करवाएं।

विज्ञापन

कैसे करें बचाव?

  1. धूम्रपान न करें
  2. हल्का भोजन खाएं
  3. शराब का सेवन न करें
  4. ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचे।
  5. लहसुन को डाइट में शामिल करें
  6. स्टेरॉयड का उपयोग न करें।

ये भी पढ़ें- मामूली समझकर न करें इन 5 लक्षणों को इग्नोर, हो सकता है थायराइड

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ