Gorakhpur Crime News: यूपी के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक काॅलेज की छात्रा को कार सवार युवक ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। वारदात के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। मामला गोरखपुर के गीड़ा थानाक्षेत्र के बरहुआ की है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उस लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन उसकी 3 महीने बाद किसी ओर से शादी होने वाली थी। इस बात से आरोपी नाराज था और उसने काॅलेज जाने के लिए बस स्टाॅप पर खड़ी छात्रा की की कार से कुचलकर जान ले ली। आरोपी युवक की पहचान प्रिंस यादव के तौर पर हुई है।
डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार
वारदात के बाद आरोपी की कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वह चोटिल भी हो गया। आरोपी प्रिंस यादव कुशीनगर जिले के सुकरौली का रहने वाला है। उसका छात्रा के गांव में ननिहाल है। ऐसे में ननिहाल के बहाने ही वह छात्रा के गांव आता था।
ये भी पढ़ेंः ट्रैक पर लोहे का खंभा…ट्रेन हादसे की साजिश! रेलवे में हड़कंप मचा; देहरादून से काठगोदाम जा रही थी एक्सप्रेस
युवती से शादी करना चाहता था आरोपी
आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने लड़की से बात भी की लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया। फिलहाल मृतका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है।
ये भी पढ़ेंः 500KM स्पीड वाला तूफान आएगा; माइनस में तापमान जाएगा, 2 घंटे में 70MM बारिश होने का अनुमान
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 hr agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
17 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
18 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
20 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
21 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
23 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines