Gorakhpur News: रुपयों के लेनदेन में बड़े भाई ने छोटे की पीट-पीटकर की हत्या
Edited By Amit Kasana

सोनू यादव
Edited By Amit Kasana

सोनू यादव
गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट: गोरखपुर में सोनू यादव (27) की उसके बड़े भाई अनिल यादव ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच रुपयों के लेनेदेन को लेकर झगड़ा था। रविवार सुबह लखनऊ में इलाज करने के सोनू की मौत हुई है। 2 फरवरी को अनिल यादव ने उसके सिर पर लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया था।
घायल होने के बाद गंभीर हालत में उसे पहले गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया था। जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए उसने दमतोड़ दिया। पुलिस के अनुसार यह घअना गगहा इलाके के जीवकर गांव की है। जानकारी के मुताबिक अनिल की अपने एक रिश्तेदार से नहीं बनती थी। सोनू की उसे रिश्तेदार से दोस्ती उसे खटकती थी। सोनू ने रिश्तेदार की कार का इस्तेमाल किया। जिसके बाद दोनों का झगड़ा हुआ।
और पढ़िए –Rajasthan Hindi News: बेणेश्वर धाम मेले में पहुंची राजे बोली- बस आप लोग अपना आशीर्वाद बनाए रखना
आरोप है अनिल और उसकी पत्नी संध्या ने मिलकर सोनू यादव की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने गए पिता को भी बड़े बेटे ने दौड़ा लिया था। आरोप है कि ग्रामीणों ने जब चोट से बेहोश सोनू को अस्पताल ले जाना चाह तो अनिल ने उन पर अवैध तमंचा तान लिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: