उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कुछ दोस्त एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे, तो खाने की एक प्लेट में हड्डी निकल आई। इसके बाद दोस्तों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन जब रेस्टोरेंट के मैनेजर ने सीसीटीवी चेक किया तो बेहद चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।
रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे कुछ लड़कों ने नॉनवेज बिरयानी ऑर्डर की और कुछ ने वेज बिरयानी। सभी ने खाना खाया और जब बिल देने की बारी आई तो उन्होंने एक तरकीब अपनाई। नॉनवेज वाली प्लेट से एक हड्डी का टुकड़ा निकालकर वेज वाली प्लेट में रख दिया और फिर हंगामा करने लगे।
बिना बिल भरे चले गए लड़के
लड़कों ने कहा कि सावन महीने में उन्हें नॉनवेज खिला दिया गया, जिससे उनका धर्म भ्रष्ट हो गया है। सभी लड़कों ने मिलकर मैनेजर पर हावी होने की कोशिश की और वीडियो बनाने लगे। उनका प्लान था कि होटल मैनेजर डर जाएगा, माफी मांगेगा और उन्हें बिल भरने से छुटकारा मिल जाएगा। शख्स बिना बिल भरे वहां से चले भी गए।
हंगामा बढ़ता देख होटल मैनेजर ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कों को वहां से हटा दिया। लेकिन जब बाद में होटल मैनेजर ने इस घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखा, तो चौंकाने वाली बात सामने आई। दरअसल, कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था कि लड़कों ने खुद ही हड्डी का टुकड़ा वेज बिरयानी में मिलाया था।
यहां देखे वीडियो
होटल मैनेजर ने न्यूज24 से बातचीत में कहा कि लड़कों की संख्या अधिक थी और वे लोग हंगामा कर रहे थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने पुलिस को बुलाया। अगर वे मारपीट या तोड़फोड़ करने लगते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना से हमारी छवि खराब हो रही थी, इसलिए हमने पुलिस को तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें : 11 जिंदगियां छीनने वाले गोंडा हादसे के वीडियो और तस्वीरें आई सामने, PM मोदी ने किया ट्वीट
सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लड़कों की जमकर फजीहत हो रही है। वहीं अब इस मामले में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है। ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और हंगामा भी हो चुका है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
54 mins ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
7 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
9 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
11 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
16 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
16 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines