Lulu Mall and Hypermarket in Noida: नोएडा में रहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। लुलु ग्रुप नोएडा के सेक्टर 108 में शॉपिंग मॉल और हाइपरमार्केट प्रोजेक्ट के साथ एक पांच सितारा होटल भी तैयार करने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश में इस निवेश के पूरा होने के बाद 20,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की भी उम्मीद है। इसके लिए कंपनी यूपी में 4500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि लुलु ग्रुप चरणबद्ध तरीके से पांच और शहरों में रिटेल मॉल खोलने के अलावा नोएडा में अपना अगला हाइपर मॉल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय केंद्रों में विकास की संभावनाओं को महसूस करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
15 एकड़ में बन रहा है मॉल
कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में खुदरा कारोबार को और ज्यादा विस्तार देने के लिए कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और झांसी को शॉर्टलिस्ट किया गया है। साथ ही नोएडा को एक बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। यहां 14 से 15 एकड़ चौड़े क्षेत्र में फैला एक और मॉल बनने जा रहा है।
लुलु के निदेशक जया कुमार गंगाधरन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि हम लखनऊ में ज्यादा हाइपरमार्केट स्टोर स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं। इसका उद्देश्य होगा कि लोगों को उनके पड़ोस में ही एक ऐसा मॉल मिले, जहां वह जाकर खरीदारी कर सकें।
जुलाई 2022 में लखनऊ में खुला था लुलु मॉल
बता दें कि जुलाई 2022 में उद्घाटन के बाद लखनऊ के हाइपरमार्केट में लोगों के रुझान को देखकर कंपनी बेहद उत्साहित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दैनिक आधार पर पूर्वी उत्तर प्रदेश, नेपाल और राज्य के अन्य हिस्सों के परिवारों समेत 40 से 50,000 लोग यहां आते हैं। गंगाधरन ने कहा कि आगामी त्यौहारी सीजन में व्यापार और दैनिक ग्राहकों की संख्या पिछले सीजन की तुलना में 30 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।
लखनऊ में हाइपरमार्केट के महाप्रबंधक नोमान अजीज खान ने खुलासा किया कि रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थ, विशेष रूप से चाट काउंटर, सबसे अधिक संख्या में आगंतुकों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने बताया कि आज (12 अक्टूबर) से हाइपरमार्केट दशहरा और दिवाली से पहले अपना उत्सव समारोह शुरू करेगा।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
47 mins agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
11 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
12 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
21 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
21 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines