Good News for Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के लिए एक खुशखबरी (Good News for Noida) है। यहां मुंबई का हीरानंदानी ग्रुप (Hiranandani Group) सेमीकंडक्टर पार्क (Semiconductor Park) बनाने जा रहा है।
इसके लिए कंपनी ने यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी से करीब 100 एकड़ जमीन की मांग की है। प्राधिकरण की ओर से कंपनी की इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। बता दें कि हीरानंदानी समूह ने ग्रेटर नोएडा में यूपी का पहला डेटा सेंटर भी स्थापित किया है।
समूह के सीईओ ने प्राधिकरण को लिखा पत्र
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने प्राधिकरण से 100 एकड़ जमीन की मांग की है। कहा है कि कंपनी यहां सेमीकंडक्टर असेंबलिंग, टेस्टिंग और मार्केटिंग समेत कई यूनिट लगाएगी। उन्होंने पत्र में लिखा है कि यह भारत सरकार की ओर से चलाए सेमीकंडक्टर मिशन के तहत प्रयास है।
पहले चरण में होगा 25 सौ का निवेश
हीरानंदानी ग्रुप की ओर से कहा गया है कि यदि सब कुछ सही रहा तो कंपनी पहले चरण में यहां करीब 25 सौ करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सभी विभागों की ओर से मंजूरी मिलने के बाद दो साल में इस परियोजना को लागू कर दिया जाएगा। साथ ही कंपनी की ओर से इस यूनिट के लिए पर्याप्त बिजली और पानी की भी मांग की गई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के प्रस्ताव पर प्राधिकरण गंभीरता के साथ विचार कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः नोएडा में देश के सबसे बड़े हेलिपोर्ट प्रोजेक्ट को योगी सरकार ने दी मंजूरी, इतने करोड़ आएगा खर्च
ग्रेटर नोएडा में बनाया है पहला डेटा सेंटर
बता दें कि हीरानंदानी समूह की ओर से ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश का पहला डेटा सेंटर भी स्थापित किया गया है। कुछ माह पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया था। इस डेटा सेंटर का काम सितंबर 2020 में शुरू हुआ था, जिसे अक्टूबर 2022 में पूरा किया गया था। प्रदेश सरकार और कंपनी की ओर से कहा गया था इस डेटा सेंटर से हजारों रोजगार पैदा होंगे।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, अपने शहर में जानिए भाव
क्या है सेमीकंडक्टर चिप, कहां होती है जरूरत?
जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए सेमीकंडक्टर चिप जरूरी पुर्जा है। इसका इस्तेमाल साधारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लेकर डिजिटल उपकरणों और हथियारों के निर्माण में होता है। ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री में भी इस चिप की बेहत मांग है। हाल के दिनों में डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होने के कारण इसकी कीमतें बढ़ी हैं। बताया गया है अभी तक विदेशों से इन चिप्स को आयात किया जाता था, लेकिन अब ये भारत में ही निर्मित होंगी।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
7 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
7 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
17 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
17 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
18 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines