हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इंदिरापुरम वालों के लिए बड़ी राहत! एक महीने बाद खुला NH-9 का मुख्य कट, खत्म हुआ लंबा चक्कर और जाम का झंझट

Noida Indirapuram Route: मेट्रो काम के कारण महीने भर से बंद नोएडा-इंदिरापुरम को जोड़ने वाला NH-9 कट पूरी तरह खुल गया है. इससे लोगों को 4 किलोमीटर के लंबे चक्कर और जाम से बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन
इंदिरापुरम और नोएडा को जोड़ने वाला NH-9 कट खुला

NH9 Cut Open: नोएडा और इंदिरापुरम के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए एक बहुत अच्छी और राहत भरी खबर आई है. मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ा NH-9 का मुख्य कट अब पूरी तरह से खोल दिया गया है. इस कट के दोबारा चालू होने से इंदिरापुरम और उसके आसपास की बड़ी सोसायटियों में रहने वाले निवासियों को बहुत बड़ी राहत मिली है. पिछले एक महीने से इस महत्वपूर्ण रास्ते के बंद होने की वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और उनका रोज का सफर बेहद परेशानी भरा हो गया था.

क्यों एक महीने से बंद था ये रास्ता?

दरअसल दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की तरफ से इलाके में मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसी निर्माण कार्य की वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब एक महीना पहले NH-9 की सर्विस रोड और सीआईएसएफ रोड को जोड़ने वाले इस कट को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था. आपको बता दें कि यह कट इंदिरापुरम की कई बड़ी और मुख्य सोसायटियों जैसे अहिंसा खंड-2, वैशाली, वसुंधरा और आसपास के इलाकों को सीधे नेशनल हाईवे से जोड़ता है. इस वजह से यह रास्ता स्थानीय लोगों के लिए लाइफलाइन माना जाता है.

यह भी पढ़ें: UP Free Scooty Scheme: यूपी की छात्राओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा! 50 हजार लड़कियों को मिलेगी फ्री स्कूटी, जानिए किसे मिलेगा लाभ

विज्ञापन

4 किलोमीटर का लंबा चक्कर हुआ खत्म

इस महत्वपूर्ण मार्ग के अचानक बंद हो जाने से नोएडा सेक्टर-62, इंदिरापुरम और मोहन नगर की तरफ आने-जाने वाले लोगों को हर दिन करीब 4 किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी. लंबा रास्ता होने के कारण लोगों का कीमती समय तो बर्बाद हो ही रहा था, साथ ही गाड़ियों का ईंधन भी ज्यादा फूंक रहा था. अब जब यह कट दोबारा खोल दिया गया है, तो लोगों को इस लंबे और थकाऊ चक्कर से पूरी तरह मुक्ति मिल गई है. अब लोग बिना किसी रुकावट के सीधे अपने गंतव्य तक आ-जा सकेंगे, जिससे उनका दैनिक सफर बेहद सुगम हो जाएगा.

सोसायटियों के निवासियों को जाम से मिली मुक्ति

इस कट के खुलने से स्थानीय सोसायटियों के निवासियों के चेहरे खिल गए हैं. अहिंसा खंड-2 स्थित क्लाउड-9 सोसाइटी के रहने वाले संजीव और राजीव ने बताया कि पिछले एक महीने से उन्हें ऑफिस आने-जाने के लिए रोज लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था, जिससे वे काफी परेशान थे. वहीं साया जेनिथ सोसाइटी के रहने वाले प्रीतम ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि कट बंद होने के कारण शाम के समय अंदरूनी सड़कों पर भयंकर जाम लग जाता था और घर पहुंचने में 20 से 25 मिनट ज्यादा लगते थे. अब कट खुलने से जाम की समस्या खत्म हो गई है और लोगों का सफर आसान हो गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola