बरेली से दिल्ली और नोएडा की फ्लाइट जुलाई से शुरू होने वाली है. अब 25 दिन बचे हैं. फ्लाइट शुरू होने से पहले इंडिगो की ओर से यात्रियों को राहत देते हुए किराए में कमी की गई है. दिल्ली से बरेली का किराया लगभग एक हजार रुपए तक कम कर दिया गया है. इसकी वजह यह भी है कि अधिक से अधिक सीटें बुक हो सकें. हालांकि जैसे ही सीटें कम रह जाएंगी तो किराए में बढ़ोत्तरी हो सकती है.
जुलाई से शुरू होगी दिल्ली के लिए फ्लाइट
बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट एक जुलाई से शुरू होगी. फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगी. दिल्ली से फ्लाइट 13:35 बजे रवाना होकर 14:36 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी औऱ वापसी में बरेली से 15:00 बजे रवाना होकर 16:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वहीं, बरेली से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट दो जुलाई से शुरू होगी.
सप्ताह में चार दिन चलेगी फ्लाइट
मिली जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी. नोएडा से फ्लाइट 10:30 बजे रवाना होकर बरेली 11:20 बजे आएगी और बरेली से फ्लाइट 12:05 बजे रवाना होकर 13:00 बजे पहुंचेगी. जिस दिन फ्लाइट संचालन की घोषणा के साथ शेड्यूल जारी किया गया था, उस दिन किराया 4,500 रुपये निर्धारित किया गया था.
यह भी पढ़ें- Annapurna Yojana: 3000 रुपये प्रति माह पाने के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त, वरना नहीं आएंगे खाते में पैसे
बरेली से दिल्ली-नोएडा का किराया 4265 और वापसी का 3591 रुपये
अभी फ्लाइट संचालन में समय है और अधिक से अधिक लोगों को अभी फ्लाइट की जानकारी नहीं है, इसलिए अभी सीटें कम बुक हुई हैं. इसकी वजह से इंडिगो की ओर से अभी किराया कम किया गया है. दिल्ली और नोएडा से बरेली का किराया लगभग एक हजार रुपये कम कर 3591 रुपये कर दिया गया है. लेकिन बरेली से दिल्ली का किराया ज्यादा कम नहीं किया गया है. यहां से किराया अभी 4,265 रुपये रखा गया है.
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines