Annapurna Yojana: 3000 रुपये प्रति माह पाने के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त, वरना नहीं आएंगे खाते में पैसे

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद सुभेंदु सरकार ने बंगाल की महिलाओं के लिए Annapurna Bhandar Yojana की शुरुआत की है. इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में 3000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजनी शुरू कर दी है. इसमें पैसे DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में आएंगे. ऐसे में अगर आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो आपको इससे जुड़े मैसेज नहीं मिल पाएंगे. तो आज हम आपको बताएंगे कि सरकार की इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको कैसे अपना आधार अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना है.

Annapurna Yojana
1 / 6

विज्ञापन

कैसे करें आधार को बैंक अकाउंट से लिंक?

कैसे करें आधार को बैंक अकाउंट से लिंक?2 / 6

Step-1: सबसे पहले अपने बैंक की आधिकारिक इंटरनेट बैंकिंग वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप में लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद सर्विस रिक्वेस्ट, My Accounts, Update Aadhaar, Aadhaar Seeding या Link Aadhaar जैसे ऑप्शन पर जाएं. अलग-अलग बैंकों में इसका नाम थोड़ा अलग हो सकता है.

विज्ञापन

Step 2:

Step 2:3 / 6

अगर आपके नाम पर एक से ज्यादा खाते हैं, तो उस खाते का चयन करें जिसे Aadhaar से लिंक करना चाहते हैं. अब अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें. पुष्टि के लिए दोबारा Aadhaar नंबर भरना पड़ सकता है.

Step 3

Step 34 / 6

आपके Aadhaar या बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. OTP दर्ज करके जानकारी को वेरीफाई करें. OTP वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद "Submit" या "Confirm" बटन पर क्लिक करें. आपकी Aadhaar Linking Request बैंक के पास चली जाएगी.

विज्ञापन

Step 4

Step 45 / 6

रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने पर आपको स्क्रीन पर Confirmation Message दिखाई देगा. साथ ही SMS या Email के जरिए भी जानकारी मिल सकती है. कुछ दिनों बाद आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर Aadhaar-Bank Linking Status भी चेक कर सकते हैं.

Annapurna Yojana में अप्लाई करने के लिए चाहिए होंगे ये डाक्यूमेंट्स

Annapurna Yojana में अप्लाई करने के लिए चाहिए होंगे ये डाक्यूमेंट्स 6 / 6

आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए. राहत की बात यह है कि Annapurna Yojana की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी जा सकती है, जिससे पात्र महिलाएं घर बैठे अपने मोबाइल फोन, टैबलेट या लैपटॉप की मदद से आसानी से आवेदन कर सकेंगी. इससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आवेदन प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन