(चंद्रेश्वर तिवारी, गोंडा)
Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले युवक की रूस में हत्या का मामला सामने आया है। 28 साल के युवक को उसकी कंपनी के मालिक ने मौत के घाट उतार दिया। मालिक युवक को ओवरटाइम करने के लिए मजबूर कर रहा था। युवक ने मना किया तो उसने निर्ममता से गला काटकर हत्या कर दी। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की जाती थी। उसे खाना भी भरपेट नहीं दिया जाता था। युवक मूल रूप से वजीरगंज थाना इलाके के अंतर्गत आते गांव चडौवा का रहने वाला था। कंपनी के मलिक ने धारदार हथियार से गला काटकर वारदात को अंजाम दिया।
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मृतक का शव देर रात गोंडा पहुंचा। पैतृक गांव में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक युवक पिछले साल 6 दिसंबर को रूस गया था। गोंडा जिले के रहने वाले भारतीय एजेंट के माध्यम से उसको रूस का वर्क परमिट मिला था।
16 घंटे करवाया जा रहा था काम
बताया जा रहा है कि कंपनी के मालिक ने 9 घंटे का एग्रीमेंट किया था। लेकिन उससे 16-16 घंटे काम लिया जा रहा था। ओवरटाइम कम करने का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट भी की जा रही थी। साथ ही युवक को भरपेट खाना भी नहीं दिया जा रहा था। ओवरटाइम का विरोध करने पर 2 जून को मालिक द्वारा निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने कंपनी मालिक पर आरोप लगाया है। मृतक युवक के पिता ने बीते 11 जून को विदेश राज्य मंत्री और गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी। पिता ने उनसे शव जल्द भारत लाए जाने की गुहार भी लगाई थी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines