Gonda Train Accident : उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के रेलवे स्टेशन और थानों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। राहत और कार्य में जुटीं एक महिला थानाध्यक्ष हादसे का मंजर देखकर बेहोश हो गईं। हादसे के बाद लोको पायलट की भी तबीयत बिगड़ गई।
मोतीगंज-झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच पिकौरा कोयरीपुर गांव के पास गुरुवार दोपहर 2.37 बजे भीषण ट्रेन हादसा हुआ। बेपटरी हुई ट्रेन की वजह से कोच में बैठे यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे वे लहुलूहान हो गए। गोंडा के मोतीगंज थाने की एसओ प्रतिभा सिंह मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य के दौरान वह बेहोश हो गईं।
यह भी पढ़ें : बेपटरी हुई ट्रेन हादसा या साजिश? लोको पायलट का दावा, धमाके की सुनी थी आवाज
डॉक्टरों ने एसओ-लोको पायलट की जांच की
एक तरफ थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बेहोश हुईं तो दूसरी तरफ चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के लोको पायलट की भी हालत बिगड़ गई। घटनास्थल पर मौजूद डॉक्टरों ने थानाध्यक्ष और लोको पायलट का चेकअप किया। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट बीट बढ़ने की वजह से दोनों की तबीयत बिगड़ी थी और अब वे खतरे से बाहर हैं। यह भी कहा जा रहा है कि हादसे के बाद लहूलुहान यात्रियों को देखकर दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी।
यह भी पढ़ें : Gonda Train Accident: पटरी छोड़ दूर चली गई 2 बोगी, Videos में देखें भीषण हादसा
गोंडा ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की मौत
आपको बता दें कि गोंडा ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हैं। रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को ढाई लाख मुआवजा देने की घोषणा की। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को बस से मनकापुर भेजा गया, जहां से उन्हें स्पेशल ट्रेन से उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines