Gonda Train Accident : उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए ट्रेन हादसे के बाद लोको पायलट काफी घबरा गया था। दुर्घटनाग्रस्त डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रोते हुए कंट्रोल रूम में फोन किया और बेपटरी हुई ट्रेन की सूचना दी। लोको पायलट और कंट्रोल रूम की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। 40 सेकंड की बातचीत के दौरान लोको पायलट जोर-जोर से रो रहा था और कंट्रोल रूम में बैठा अधिकारी उसे समझाने की कोशिश कर रहा था।
कंट्रोल रूम का जवाब- हमलोग आ रहे हैं
हादसे के बाद लोको पायलट ने रोते हुए कंट्रोल रूम में कॉल किया। इस पर कंट्रोल रूम में बैठे योगेश शर्मा ने कहा कि आप परेशान मत होइए, हमलोग पहुंच रहे हैं। योगेश शर्मा ने लोको पायलट से पूछा- आपलोग सुरक्षित हैं ना। ड्राइवर साहब, आप और असिस्टेंड ठीक हैं ना। इस पर लोको पायलट ने रोते हुए कहा कि हां, हमलोग सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें : आंधी की तरह शोर मचाते हुए आई आवाज, पलट गई ट्रेन; गोंडा हादसे पर क्या बोला यात्री? देखें Video
लोको पायलट ने रोते हुए हादसे की सूचना दी
इसके बाद डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के लोको पायलट ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि इंजन के बाद के डिब्बे बुरी तरह डिरेल हो गए। योगेश शर्मा ने कहा कि आप परेशान मत होइए। हमलोग तत्काल आपके आ रहे हैं। आपलोग बिल्कुल मत घबराइएगा। हालांकि, न्यूज 24 इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें : Gonda Train Accident: पटरी छोड़ दूर चली गई 2 बोगी, Videos में देखें भीषण हादसा
गोंडा हादसे पर क्या बोले लखनऊ DRM?
गोंडा ट्रेन हादसे को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम आदित्य कुमार ने कहा कि डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कुछ कोच डिरेल होकर पानी में चले गए, जबकि एसी कोच पूरी तरीके से पलट गए थे। रेल कर्मचारी ट्रैक को क्लियर करने में जुटे हैं। साथ ही रेस्क्यू टीम ने बोगी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
संबंधित खबरें
करवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
14 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
27 mins ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
14 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
16 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
17 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
18 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines