UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आगरा फोर्ट स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन के कमोड में एक चार साल की बच्ची का पैर फंस गया। जानकारी होने पर पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया। इस दौरान ट्रेन दौड़ती रही। 24 किमी तक बच्ची का पैर फंसा रहा। इसके बाद रेलवे की टेक्निकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची के पैर को निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
अवध एक्सप्रेस में सफर कर रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद अली निवासी सीतामढ़ी (बिहार) अपनी पत्नी और चार साल की बच्ची साइना के साथ अधव एक्सप्रेस (बरौली से बांद्रा) में सफर कर रहे थे। घटना 15 अगस्त की बताई गई है। इस दौरान सामने शौच के लिए बोगी के बाथरूम में गई थी। तभी किन्हीं कारणों से साइना का पैर कमोड में फंस गया। मोहम्मद अली और उनकी पत्नी ने काफी कोशिश की, लेकिन पैर नहीं निकला। घटना की जानकारी होने पर बोगी में भीड़ जमा हो गई।
यह भी पढ़ेंः सिपाही ने भूसे की बोरी की तरह शख्स को धुना, Video देखकर आप भी हिल जाएंगे
24 किमी तक दौड़ती रही ट्रेन
इस दौरान ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। करीब 24 किमी जाने के बाद किसी अन्य यात्री ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके घटना की जानकारी दी। सूचना पर फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया, जिसके बाद रेलवे की टेक्निकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची के पैर को निकाला। बताया गया है कि बच्ची के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
कमोड के टैंक को बाहर से खोला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे की टेक्निकल टीम ने बोगी के बाहर से कमोड के टैंक को खोला था। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान काफी देर तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही। इस घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
14 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
17 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
18 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines