छात्रा को 15 महीने कैद में रखा... फिर धर्म परिवर्तन कराकर कई लोगों ने किया दुष्कर्म, घर पहुंची 'कायनात' ने सुनाई आपबीती

Girl student religion conversion and raped in UP: यूपी के सोनभद्र में एक स्कूली छात्रा के दोस्त ने छात्रा को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया। छात्रा के दोस्त का इससे भी मन नहीं भरा तो धर्मपरिवर्तन कराकर 15 महीने तक अपनी कैद में रखा।

Gujarat Rape Cases Record

Gujarat Rape Cases Record

Girl student religion conversion and raped in UP: उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों को लेकर यूपी सरकार और उत्तर प्रदेश की पुलिस पूरी तरह से सख्त नजर आती है। बावजूद इसके प्रदेश के भीतर इन मामलों पर रोकथाम नहीं लग पा रही है। इसी धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला यूपी के सोनभद्र जिले से सामने आया, जहां एक स्कूली छात्रा के दोस्त ने छात्रा को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में छात्रा के दोस्त का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने उसका धर्मपरिवर्तन कराकर 15 महीने तक अपनी कैद में रखा। हालांकि, इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी शिकायत के दौरान लापरवाही करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं।


घर छोड़ने की बात कहकर छात्रा को ले गया था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का है, जहां स्थित दुद्धी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बीते साल 31 अगस्त 2022 को वह अपने घर जाने के लिए तहसील मुख्यालय के पास मौजूद इंटर कालेज की सड़क पर खड़ी थी, इसी दौरान कलकली बहरा का रहने वाला उसका पूर्व परिचित दोस्त अफरोज अली वहां पहुंचा और उसे घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठाकर अपने साथ अपने घर की ओर ले गया। इस बीच जब पीड़िता की ओऱ से सवाल किया गया तो आरोपी दोस्त ने बताया कि घर पर कुछ सामान रखकर उसे उसके घर पर छोड़ देगा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के घर पर उसकी बहनों ने खाने में कुछ मिला दिया था, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई।

बेहोशी की हालत में दूसरे राज्य ले गया आरोपी, कई लोगों ने मिलकर किया रेप

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के घर पर कुछ खाने के बाद वह बेहोश हो गई थी, जिसके बाद आरोपी उसे अपने अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर बीच में बैठाकर कहीं ले गया और फिर दूसरे राज्य में ले जाकर कई महीनों तक उसे बंधक बनाकर रखा। पीड़िता के अनुसार, दूसरे राज्य में ले जाकर आरोपी और उसके कई दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी करने की बात कहकर कराया धर्मांतरण

उसने बताया कि कई महीनों कर उसके साथ आरोपी औऱ उसके दोस्त दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते रहे। कुछ महीने बाद आरोपी ने उसके साथ शादी करने की बात कहते हुए झारखंड के गढ़वा कोर्ट ले जाने के पहले मौलवी के घर ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उसका नाम बदलकर कायनात खातून कराने के बाद उससे निकाह कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने निकाह क बाद उससे जुड़े फर्जी दस्तावेज उर्दू में तैयार कराए और उसके आधार पर कोर्ट मैरिज करके उसे सोनभद्र के दुद्धी वापस लाकर एक कमरे में बंद कर दिया।

पुलिस पर लगाया मामले में लापरवाही करने का आरोप

बीते मंगलवार को पीड़ित छात्रा को किसी तरह मोबाइल मिलने पर पीड़िता ने अपने भाई को फोन करके अपने लोकेशन की जानकारी दी। भाई को 15 माह से गायब बहन की जानकारी मिलते ही परिवार लोगो ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की ऐसी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में सक्रियता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा और पीड़िता को बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पीड़िता के परिवार का आरोप है कि बेटी के घर वापस आने के बाद कई बार थाने में पुलिस के आगे बेटी को खोजने की गुहार लगाई गई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता स न लेते हुए उसके बालिग होने की बात कह लौटा दे रही थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ