Police Man Dirty Talk With Family Dispute Survivor: बहुत खूबसूरत हो तुम, तुम्हारे पिता और बहन को रिहा कर देंगे, लेकिन मिलोगी कहां ये तो बताओ? पीड़िता के साथ थाना प्रभारी की अश्लील बातचीत और गंदी डिमांड का ऑडियो सामने आया तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़िता थाना प्रभारी से मदद मांगने आई थी, लेकिन वह मदद करने के बदले डिमांड करने लगा।
पीड़िता के साथ आए उसके एक परिजन ने इस अश्लील बातचीत को फोन में रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस का ऐसा व्यवहार देखकर पीड़िता ने अपने इलाके के विधायक से इंसाफ की गुहार लगाई। विधायक ने मामल संज्ञान में आने के बाद DGP से बात की और उन्हें ऑडियो सुनाया। बातचीत सुनकर DGP ने थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए। पीड़िता को इंसाफ दिलाने को कहा।
यह भी पढ़ें:दिल्ली एयरपोर्ट की छत ढहने से एक की मौत, टर्मिनल-1 पर हुआ हादसा, 25 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल
2 गुटों की लड़ाई, पुलिस ने पिता-पुत्री को पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर का है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने मामले की शिकायत DGP उत्तराखंड को दी, जिन्होंने IPS पी रेणुका देवी को जांच करने को कहा। आदेशानुसार पुलिस टीम पंतनगर निवासी पीड़िता के घर पहुंची और उसके बयान दर्ज किए।
विधायक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंतनगर निवासी पीड़िता के परिवार में विवाद हुआ था। एक पक्ष के लोगों ने पीड़िता के परिवार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस कार्रवाई करते हुए उसके पिता और बहन को पकड़ कर ले गई। पीड़िता ने दोनों को छुड़ाने का जिम्मा उठा लिया। वह थाना प्रभारी से बात करने पहुंची। थाना प्रभारी ने उसे कई दिन चक्कर कटवाए। 2 दिन पहले थाना प्रभारी उसके साथ अश्लील बातें करने लगा।
यह भी पढ़ें:13 लोगों की लाशें खून से सनी मिलीं, मरने वालों में 2 बच्चे शामिल; कर्नाटक में हाईवे पर भीषण हादसा
आरोपियों से मिलकर मामला रफा दफा करने की कोशिश
विधायक ने बताया कि थाना प्रभारी ने लड़की से उसके पिता और बहन को छोड़ने के बदले अनुचित डिमांड की। आडियो के अनुसार, थाना प्रभारी युवती से कहता है कि कल सुंदर लग रही थी। तुम्हारे पिता और बहन को छोड़ देंगे, बताओ कहां मिलेगी? पीड़िता ने जवाब दिया कि पिता के ऑफिस में बात कर सकते हैं। इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि नहीं वहां सब देख लेंगे।
गाड़ी में बैठेंगे, आराम से बात करेंगे, खूब मजा आएगा, तुम्हे भी और मुझे भी। इसके बाद तुम्हारे पिता और बहन को छोड़ देंगे। थाना प्रभारी की बातें सुनकर युवती चुप हो जाती है। फिर वह कहती है कि आप कैसी बातें कर रहे हैं? मैं आपने मदद की उम्मीद लेकर आई थी। इसके बाद युवती थाने से चली जाती है। थाना प्रभारी ने आरोपियों के साथ मिलकर मामला रफा दफा करने का दबाव बनाया।
यह भी पढ़ें:19000 फीट ऊंचाई पर जहाज के ब्रेक फेल, 810KM की स्पीड से पलटियां खाते हुए जमीन पर गिरा, मारे गए 132 पैसेंजर्स
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
18 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
21 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
21 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
22 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines