13 लोगों की लाशें खून से सनी मिलीं, मरने वालों में 2 बच्चे शामिल; कर्नाटक में हाईवे पर भीषण हादसा

Karnataka Road Accident: सड़क पर खड़ी लॉरी में पीछे से टेम्पो ट्रैवलर आ भिड़ा और उछलकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैवलर में सवार 2 बच्चों समेत 13 लोग मारे गए। 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pune Bengaluru National Highway Road Accident

हादसे का शिकार हुए लोग दर्शन करके घर लौट रहे थे।

Karnataka National Highway Road Accident: कर्नाटक में नेशनल हाईवे पर आज अलसुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। एक टेम्पो ट्रैवलर ने खड़ी लॉरी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैवलर में सवार 13 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो ट्रैवलर बुरी तरह पिचक गया और मृतकों का खून ही खून बिखर गया। मरने वालों में 2 छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन

4 घायलों को लोगों ने किसी तरह पिचके हुए ट्रैवलर से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच में हादसा तेज स्पीड और नींद की झपकी आने के कारण हुआ। घायलों ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी लॉरी में पीछे से टक्कर लगी है। इसका कारण नींद की झपकी लगने से बैलेंस बिगड़ना हो सकता है।

विज्ञापन

दर्शन करके लौट रहे थे ट्रैवलर में सवार लोग

हावेरी के SP अंशु कुमार ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ। ब्यादगी तालुक में गुंडेनहल्ली क्रॉस के पास लॉरी खड़ी थी, जिसमें पीछे से आकर टेम्पो ट्रैवलर भिड़ गई। हादसे में मारे गए लोग शिवमोग्गा जिले के भद्रावती तालुक के येमहट्टी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ट्रैवलर में कुल 17 लोग सवार थे, जो बेलगावी जिले के सवादट्टी में येल्लम्मा मंदिर के दर्शन करने के बाद भद्रावती जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय परशुराम, 40 वर्षीय भाग्य, 50 वर्षीय नागेश, 50 वर्षीय विशालाक्षी, 65 वर्षीय सुभद्रा बाई, 50 वर्षीय पुण्या, 57 वर्षीय मंजुला बाई, 23 वर्षीय चालक आदर्श, 24 वर्षीय मनसा, 40 वर्षीय रूपा, 50 वर्षीय मंजुला और 4-6 साल के 2 बच्चों के रूप में हुई। 18 वर्षीय अर्पिता (18) समेत 4 लोग घायल हैं। अर्पिता के अनुसार, ड्राइवर को नींद की झपकी लग रही थी। लोगों ने उसे आराम करने को कहा, लेकिन वह बोला कि नहीं लेट जो जाएगा।

SP के अनुसार, मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ