Ghosi Bypoll Results 3 Big Reasons For Victory of SP’s Sudhakar Singh Chauhan: अशोक कुमारः उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह चौहान ने भारी मतों से जीत हासिल की है। ये जीत आसान नहीं थी, क्योंकि सुधाकर के सामने पूर्व में विधायक रहे दारा सिंह चौहान थे। सपा से भाजपा में जाने पर सत्ता पक्ष का दारा सिंह को साथ था। लेकिन इन पांच बड़े कारणों ने सुधाकर के सिर जीत का ताज सजा दिया।
काम आया I.N.D.I.A का समर्थन
सपा प्रत्याशी की जीत के भी कई प्रमुख कारण सामने आए हैं। सबसे पहला कारण तो ये है कि सपा ने स्थानीय प्रत्याशी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया, जिसके कारण सुधाकर सिंह चौहान का काफी अच्छा समर्थन मिला। अखिलेश का इंडिया गठबंधन और पीडीए का प्रयोग भी काफी हद तक सफल रहा है। I.N.D.I.A के बाकी घटक दलों ने भी सपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया।
यह भी पढ़ेंः भाजपा से सपा, फिर सपा से भाजपा…, घोसी में दारा सिंह चौहान की हार के ये हैं 5 बड़े कारण
अंसारी परिवार का ऐसे मिला समर्थन
सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह चौहान को अल्पसंख्यक यानी खास तौर पर मुस्लिम वोटरों का भी साथ मिला। बताया जाता है कि यहां मुख्तार अंसारी का काफी प्रभाव है। अंदरखाने अंसारी परिवार ने सपा प्रत्याशी का समर्थन दिया। लिहाजा सपा प्रत्याशी को काफी संख्या में मुस्लिम वोट मिले।
सुधाकर के साथ खड़ा रहा सैफई परिवार
सुधाकर सिंह चौहान की जीत का एक सबसे महत्वपूर्ण कारण सपा परिवार का एकजुट होना भी है। सुधाकर के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव ने जमकर प्रचार किया। उधर, ये भी माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार में देरी की गई थी, जिसका असर दारा सिंह चौहान की हार के साथ देखने को मिला।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
12 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
16 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
17 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
21 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
22 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines