Uttar Pradesh Crime News: यूपी के गाजीपुर जिले में एक युवक लड़की के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि उसने अपने माता-पिता और भाई की जान ले ली। आरोपी ने तीनों की गला रेत कर हत्या कर दी। मामला नंदगंज थाना एरिया के कुसमीह गांव में सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाह रहा था। लेकिन घर के बाकी 3 सदस्य इसके लिए राजी नहीं थे। जिसके बाद चौथे सदस्य ने सबको मौत की नींद सुला दिया। 8 जुलाई की रात को वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस को पता लगा था कि 3 लोगों का मर्डर हुआ है। जबकि घर का चौथा मेंबर पास के गांव में आर्केस्ट्रा देखने गया था। सिर्फ वही परिवार में बचा। लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी शक के घेरे में आ गया। सख्ती बरतने पर उसने पूरा सच पुलिस के सामने उगल दिया। आरोपी का नाम आशीष है। जिसका पड़ोस की ही लड़की से अफेयर चल रहा था।
3 दिन से धार दे रहा था खुरपी को, एक-एक कर काटे गले
वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन घर के लोग कम उम्र होने की बात कह शादी से इनकार कर रहे थे। बड़े भाई ने कई बार आशीष को इस बाबत डांट लगाई थी। मां-बाप भी उसे खूब टोकते थे। जिसके कारण वह घर के लोगों से रंजिश रखने लगा। तीन दिन पहले उसने घरवालों को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, लेकिन उसकी हिम्मत जवाब दे गई। वारदात की रात वह पास के गांव में आर्केस्ट्रा देखने गया था। वापस आकर सभी लोगों के सामने सोने का ड्रामा करने लगा। जब सब लोग गहरी नींद में सो गए तो उसने खुरपी निकाली। जिसको वह लगातार 3 दिन से धार दे रहा था।
यह भी पढ़ें:युवती की बहादुरी से पकड़े गए तीन किडनैपर, शादी के लिए अगवा करने आए थे, पलटी कार
पहले मां का गला रेता, फिर पिता का। बाद में भाई को भी मौत के घाट उतार दिया। बड़ा भाई बचने के लिए दरवाजे तक पहुंच भी गया था, लेकिन अधिक खून बहने के कारण गिर गया। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फिर आर्केस्ट्रा देखने पहुंचा। वहां से साथियों के साथ लौटा और घर आकर रोने का ड्रामा सबके सामने किया। आरोपी ने तीनों की हत्या से पहले अपने पिता द्वारा लाई शराब का सेवन किया था। वह अकेला पूरी बोतल गटक गया था।
संबंधित खबरें
UP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 mins agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
54 mins agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
1 hr agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
1 hr agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
15 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
20 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
20 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines