युवती की बहादुरी से पकड़े गए तीन किडनैपर, शादी के लिए अगवा करने आए थे, पलटी कार

Gautam Buddha Nagar Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में शादी की नीयत से एक युवती का अपहरण करने की कोशिश तीन युवकों ने की। लेकिन युवती ने बहादुरी से अपना बचाव कर लिया। युवती ने तीनों आरोपियों को जोरदार तरीके से विरोध किया। जिसके बाद उनकी कार पलट गई।

crime

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

Uttar Pradesh Crime News: (मोहम्मद युसूफ, नोएडा) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में तीन किडनैपर युवती की बहादुरी से पकड़े गए। 3 युवकों ने एक युवती का शादी की नीयत से अपहरण करने की कोशिश की। वारदात सेंट्रल जोन के कोतवाली बादलपुर क्षेत्र की है। तीनों युवकों से युवती का पहले परिचय था। सरेराह तीनों ने उसे ईको कार में डाल लिया और मौके से फरार होने लगे। किडनैप हुई युवती ने बहादुरी का परिचय देते हुए हिम्मत दिखाई और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। कार के अंदर ही बदमाशों और पीड़ित युवती के बीच जमकर हाथापाई हुई। युवती की हिम्मत देख बदमाशों के छक्के छूट गए। युवती कार में बैठे बदमाशों से अकेले ही भिड़ती रही। इसी बीच आपाधापी में ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा

कार के पलटने के बाद भी युवती शोर मचाती रही। जिसके बाद तीनों युवक को कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। कोतवाली बादलपुर पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी अंकेश भाटी, अमित जाट और सौंकी नागर को गांव कचौड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवती बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में रहती है। वह सोमवार को स्कूल से अपने घर की ओर आ रही थी। अचानक उसके परिचित तीनों युवक कार लेकर आए और जबरदस्ती अंदर खींच लिया। लेकिन हाथापाई के बीच कार खचेड़ा गांव से वेव सिटी जाने वाली सड़क पर पलट गई। जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों में युवती की बुआ का लड़का भी शामिल है। वारदात के बाद युवती सहमी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ