लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई आई सामने

CCTV footage Lucknow road accident: हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस फुटेज में एक तेज रफ्तार कार सड़क पर सामने से आते दो युवकों को रौंदते हुए नजर आ रही है। पुलिस वीडियो की जांच कर आरोपी और मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Car Hit Accident

CCTV footage Lucknow road accident: लखनऊ के महानगर में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। अब इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस फुटेज में एक तेज रफ्तार कार सड़क पर सामने से आते दो युवकों को रौंदते हुए नजर आ रही है। पुलिस वीडियो की जांच कर आरोपी और मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

महानगर पुलिस के अनुसार देर रात सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां दो लोग बुरी तरह घायलवस्था में पड़े मिले। दोनों को गंभीर हालत में समीप के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। मरने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों मजदूर लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक पेशे से माली था और दूसरा किसी अस्पताल में काम करता था।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की जांच

घटनास्थल पर जांच की गई तो हादसे का कोई चश्चमदीद नहीं मिला। आसपास खंगाला गया तो घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा मिला। फुटेज से पता चला कि एक कार ने दोनों युवकों को बुरी तरह कुचला है। सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर पता कर आरोपी चालक का पता किया जा रहा है। घटनास्थल से दो किलोमीटर के दायरे में रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस के  अनुसार हादसे के फुटेज से जो फोटो मिली हैं उसे सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। कार चालक की तलाश के लिए एक टीम बनाई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ