BJP कार्यकर्ता की मौत मामले में बड़ा एक्शन, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 5 लाइन हाजिर

Ghazipur News: गाजीपुर के नोनहरा थाना परिसर में बीते मंगलवार रात धरना दे रहें लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. इस घटना में एक बीजेपी कार्यकर्ता रुकूंदीपुर निवासी सियाराम उपाध्याय की गुरुवार तड़के लगभग 3 बजे मौत हो गई थी. पढ़िए गाजीपुर से अमितेश सिंह की रिपोर्ट।

Ghazipur News, Ghazipur Latest News, Ghazipur Police, Ghazipur SP, BJP Workers, UP BJP, गाजीपुर न्यूज, गाजिपुर ताजा खबर, गाजीपुर पुलिस, गाजीपुर एसपी, बीजेपी कार्यकर्ता, यूपी बीजेपी

यूपी पुलिस

विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर के नोनहरा थाना परिसर में बीते मंगलवार रात धरना दे रहें लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. इस घटना में एक बीजेपी कार्यकर्ता रुकूंदीपुर निवासी सियाराम उपाध्याय की गुरुवार तड़के लगभग 3 बजे मौत हो गई थी. घायल युवक का घर पर ही उपचार चल रहा था. इसके बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. जिसमें 6 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया और 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है.

पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज करने का आरोप

बता दें कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते मंगलवार रात गाजिपुर के नोनहरा थाना परिसर में लोग धरना दे रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने धरना दे रहे लोगों पर लाठी चार्ज किया था, पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज में लगभग 8 लोग घायल हो गए थे। बताया गया है कि इस लाठीचार्ज में बीजेपी कार्यकर्ता रुकूंदीपुर निवासी सियाराम उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद गुरुवार तड़के उनकी घर पर उपचार के दौरान ही मौत हो गई। बताया गया है कि इसी मामले में एसपी ने संज्ञान लेते हुए 11 पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की है।

विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

पुलिस एसपी डॉ. ईरज राजा ने गाजिपुर के नोनहरा थाने के प्रभारी निरीक्षक वेंकटेश तिवारी, उप निरीक्षक अवधेश कुमार राय, मुख्य आरक्षी नागेंद्र सिंह यादव, आरक्षी धीरज सिंह, आरक्षी अभिषेक पाण्डेय और आरक्षी राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा उप निरीक्षक कमलेश गुप्ता, उप निरीक्षक जुल्फिकार अली, आरक्षी मुलायम सिंह, आरक्षी राघवेंद्र मिश्र और आरक्षी राजेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ