UP Lok Sabha Election 7th Phase Voting : उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर अंतिम चरण की वोटिंग चल रही है। भीषण गर्मी के बीच लोग घरों से निकले और पोलिंग बूथों पर लाइन लगाकर वोट डाला। इस बीच गाजीपुर में मतदाता पर्चियों में बड़ा झोल नजर आया। इसे लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की।
यूपी के गाजीपुर में शनिवार को मतदान चल रहा है, जहां खुलेआम चुनाव प्रचार का उल्लंघन किया जा रहा है। जखनियां विधानसभा में बूथ संख्या 89 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वोटरों को जो मतदाता पर्चियां दी जा रही हैं, उन पर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय की तस्वीरें छपी मिलीं। इसे लेकर बूथ बूथ पर बवाल मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें : मोबाइल नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं, यूपी के एक गांव में मतदान का हुआ बहिष्कार
जखनियां विधानसभा के बूथ नंबर 89 पर बवाल
समाजवादी पार्टी ने एक्स पर भारत निर्वाचन आयोग, यूपी निर्वाचन आयोग और गाजीपुर जिलाधिकारी को टैग कर मामले की शिकायत की। पार्टी ने तस्वीरों वाली मतदाता पर्चियों को शेयर करते हुए लिखा कि गाजीपुर लोकसभा के जखनियां विधानसभा में बूथ नंबर 89 पर भाजपा के लोगों द्वारा मतदाताओं को दी जा रही प्रचार सामग्री से चुनाव आयोग के नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।
यह भी पढ़ें : अंतिम चरण से पहले बदला राजा भैया का रुख? बोले- मोदी जी सरकार बनाने जा रहे हैं… देखिए Video
सपा ने EC से मामले में संज्ञान लेने की अपील की
सपा ने चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेने की अपील करते हुए निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है। गाजीपुर लोकसभा सीट पर इस बार कांटे का चुनावी मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा की ओर से पारसनाथ राय चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन के तहत सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी और बसपा उम्मीदवार उमेश सिंह से है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
13 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
14 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
16 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
16 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
17 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
17 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines