गाजियाबाद में बात करते-करते युवक का मोबाइल हुआ हैक, कुछ ही देर में कट गए 2 लाख रुपये

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर ठगों द्वारा अलग तरह से ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक के फोन पर बात-करते समय साइबर ठगों ने उसके मोबाइल को हैक कर लिया और कुछ ही देर में उसके खाते से 2 लाख रुपये कटने के मैसेज आए। साइबर अपराधियों ने उनके खाते से चार बार में यह रकम निकाल ली।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Cyber ​​fraud, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, साइबर ठगी, गाजियाबाद क्राइम खबर, साइबर अपराध

साइबर अपराध

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर ठगों द्वारा अलग तरह से ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक के फोन पर बात-करते समय साइबर ठगों ने उसके मोबाइल को हैक करके ठगी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान युवक के मोबाइल की सिग्नल चले गए और बात बीच में ही कट गई। कुछ मिनटों बाद युवक ने दोबारा सिम निकालकर मोबाइल में लगाया और खाते से रुपये कटने के मैसेज आए। साइबर अपराधियों ने उनके खाते से चार बार में 2 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित ने गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की है।

मोबाइल हैक करके निकाली रकम

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी में प्रदीप कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। प्रदीप कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है कि कुछ दिनों पहले वह मोहननगर से गाजियाबाद जा रहे थे। इस दौरान वह अपने मोबाइल पर किसी परिचित से बात कर रहे थे। तभी अचानक उनके मोबाइल के सिग्नल जाने लगे और कॉल भी बीच में कट गई। इस दौरान कुछ सिग्नल आए तो उन्होने फिर से फोन करने का प्रयास किया, मगर उनके फोन पर एनाउंसमेंट आया कि उनके फोन पर आउंट गोइंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Advertisment

चार बार में निकालें 2 लाख रुपये

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उन्होने मोबाइल की कस्टमर केयर पर भी फोन लगाने का प्रयास किया, मगर फोन नहीं लगा। इसके बाद उन्होने अपने मोबाइल से सिम कार्ड निकाला और फिर से उसे अपने फोन में लगाया। जिसके बाद उन्हे उनके बैंक से 50 हजार रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज प्राप्त हुआ। इस पर उन्होने तत्काल अपने बैंक को संपर्क किया और जानकरी की। उन्हे बैंक की ओर से बताया कि उनके खाते से 50 हजार नहीं बल्की चार बार में 2 लाख रुपये ट्रांसफर हुए है। ठगी की जानकारी होने पर उन्होने तुरंत अपने खाते को ब्लॉक कराया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर साहिबाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ