गाजियाबाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, 24 लाख रुपये और 25 तोला सोना ऐंठने का आरोप

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसायटी में अपने बेटे के साथ रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए अपने एक पड़ासी पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने और 24 लाख रुपये व 25 तोला सोना ऐंठने का आरोप लगाया है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध

गाजियाबाद पुलिस

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में रहने वाली वाली एक महिला ने अपनी ही कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला का कहना है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 24 लाख रुपये और 25 तोला सोना भी ऐंठ लिया। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया है। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ सालों पहले हुई थी जान-पहचान

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसायटी में एक तलाकशुदा महिला अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ सालों पहले उसकी मुलाकात सोसायटी में रहने वाली एक महिल से हुई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद महिला ने उसने एक दूसरे के घर आना जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसके बाद मूलरूप से मुरदासपुर पंजाब निवासी उसका पति उदित भी उनके घर पर आने-जाने लगा।

Advertisment

24 लाख नगद और 25 तोला सोना ऐंठने का आरोप

महिला का आरोप है कि बीते वर्ष अप्रैल माह में महिला और उसका पति उदित उसके घर पर आए। इस दौरान दोनों ने उसे कुछ नशीला पद्धार्थ पिला दिया और उसके बाद उदित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 10 लाख रुपये की मांग की। इस उसने 9 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 24 लाख रुपये और 25 तोला सोना ऐंठ लिया। पीडिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ