गाजियाबाद में बारिश का कहर, दीवार गिरने से चपेट में आई महिला नाले में डूबी, तलाश में जुटी पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद में विवेकानंद नगर में बुधवार देर रात तेज बारिश के दौरान एक नाले की दीवार अचानक कर गिर गई। इस दौरान दीवार के पास बैठी एक महिला भी इसकी चपेट में आ गई और वह नाले में बह गई। फिलहाल पुलिस टीम महिला की तलाश कर रह रही है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad Fire Department, wall collapsed due to rain, Ghaziabad weather, Weather Updates, Today's Weather, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद दमकल विभाग, बारिश से दीवार गिरी

गाजियाबाद में बारिश के कारण नाले की दीवार गिरने से हादसा

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद सहित एनसीआर में बुधवार रात हुई तेज बारिश के दौरान गाजियाबाद में एक हादसा हो गया। यहां विवेकानंद नगर में एक नाले की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान दीवार के पास बैठी एक महिला भी इसकी चपेट में आ गई और वह नाले में बह गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम ने दमकल विभाग की टीम की मदद से देर रात तक महिला की काफी तलाश की, मगर नाले का बहुत तेज बहाव होने के कारण महिला का कुछ पता नहीं चला। फिलहाल महिला की तलाश जारी है।

बारिश के कारण गिरी नाले की दीवार

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के विवेकानंद नगर में जुनैदा खातून अपने दो बच्चों के साथ एक नाले की दीवार की किनारे झुग्गी बनकर रहती थी। बुधवार देर रात शहर में हुई तेज बारिश के दौरान अचानक झुग्गी के पास बने नाले की दीवार के नीचे की मिट्टी खिसक गई और दीवार का कुछ हिस्सा नाले में गिर गया। बताया गया है कि इस दौरान जुनैदा खातून दीवार के पास बैठी थी और उसके दोनों बच्चे सो रहे थे। वह दीवार से सटकर बैठी थी।

Advertisment

महिला की तलाश में जुटी पुलिस

अचानक नाले की दीवार गिरने के कारण उसका संतुलन भी बिगड़ गया और वह भी नाले में गिर गई। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने महिला की तलाश की, मगर तेज बहाव के कारण उसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल तीम महिला की तलाश करने में जुटी है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ