गाजियाबाद में आज रात 12 बजे से होगा रूट डायर्जन, जानिए क्या है यातायात पुलिस का प्लान

Ghaziabad News: सावन माह में सोमवार को जलाभिषक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ प्रसिद्ध दूधेश्ववर नाथ मंदिर में आती है। इसके लिए भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए गाजियाबाद यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन भी किया गया है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Police, Ghaziabad Depot, Ghaziabad Transport Corporation, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद डिपो, गाजियाबाद परिवहन निगम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025, गाजियाबाद पुलिस

गाजियाबाद में रूट डायवर्जन

विज्ञापन

Ghaziabad News: सावन माह में सोमवार को जलाभिषक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ प्रसिद्ध दूधेश्ववर नाथ मंदिर में आती है। इसके लिए भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए गाजियाबाद यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन भी किया जाता है। सोमवार को भी यातायात पुलिस द्वारा डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। गाजियाबाद के यातायात एडीसीपी सच्चिदानंद के अनुसार, 27 जुलाई यानी आज रात 12 बजे से सभी प्रकार के वाहनों को दूधेश्वर नाथ मंदिर की ओर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसके लिए इस रूट पर डायवर्जन किया गया है। जिसका पालन करके वाहन चालक अपने वाहनों को ले जा सकेंगे।

यह रहेगा डायवर्जन

01- गाजियाबाद के चौधरी मोड़ से हापुड़ तिराहा मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन घंटाघर फ्लाईओवर के ऊपर से निकाले जाएंगे।
02- घंटाघर फ्लाईओवर से नीचे जस्सीपुरा, हापुड़ तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।
03- विजयनगर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन गौशाला फाटक, चौकी बैरियर से आगे दूधेश्वरनाथ मन्दिर की ओर पूर्ण रूप से बंद किया गया है।

Advertisment

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

01- दूधेश्वरनाथ मंदिर पर चौधरी मोड़ से जलाभिषेक के करने के लिए आने वाले भक्तों के लिए पार्किंग की सुविधा रामलीला मैदान में की गई है।
02- विजयनगर की ओर से जलाभिषेक के लिए आने वाले भक्तों को वाहन पार्किंग की सुविधा मिलिट्री ग्राउंड (विजयनगर) में की गई है।
03- हापुड़ चुंगी और पुराना बस अड्डा की ओर से जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नवयुग मार्केट के मार्ग पर पार्क कर सकेंगे। इसके बाद सभी भक्त पैदल ही मंदिर में जाएंगे।

हापुड़ की ओर यह है रूट डायवर्जन प्लान

गाजियाबाद के यातायात एडीसीपी सच्चिदानंद के अनुसार, गाजियाबाद से हापुड, गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा, मुरादाबाद एवं बरेली से आगे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का शनिवार की रात्रि आठ बजे से सोमवार की समाप्ति तक डायवर्जन किया जाएगा। वाहनों को डासना गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करते हुए बुलंदशहर होकर निकाला जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ